एजुकेशन

UP BEd JEE Result 2026: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रिजल्ट bujhansi.co.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

UP BEd JEE Result 2026: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा bujhansi.co.in पर कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

Image

UP BEd JEE Result 2026

UP BEd JEE Result 2026: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का का इंतजार अब खत्म हो गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई ङै। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.co.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन राज्य के कुल 2300 बीएड कॉलेज में उपलब्ध 2.40 लाख से अधिक सीटों पर छात्रों के एडमिशन देने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन उनकी प्राथमिकता और प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा।

कितने छात्रों ने किया था यूपी बीएड परीक्षा के लिए रजिस्टर

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी बीएड परीक्षा के लिए इस साल 4,44,958 छात्रों ने रजिस्टर किया था, जिसमें 4,00,505 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में राज्य भर के 1011 परीक्षा केंद्रों में 31 मई को आयोजित की गई थी।

कैसे करें यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट चेक?

स्टेप 1 - यूपी बीएड परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए 'रिजल्ट सेक्शन' पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर UP BeD JEE Result 2026 का लिंक नजर आएगा।

स्टेप 4 - इस पर क्लिक करें और नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।

स्टेप 5 - आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 6 - छात्र इसका प्रिंट आउट लें और पीडीएफ भी बनाएं।

शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

रिजल्ट जारी हो गया है अब यूपी में स्थित 2300 बीएड कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया UP BeD JEE काउंसलिंग के माध्यम से पूरी की जाएगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में छात्रों को उनके मनपसंद कॉलेज का चयन करना होगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों, रैंक और प्राथमिकता के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article