MPBSE MP Board 10th Second Exam Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ने परिणामों की घोषणा कर दी है। हाई स्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम 16 जून 2026 को शाम 4 बजे जारी कर दिए गए है। अब छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।
मध्य प्रदेश बोर्ड की द्वितीय परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर थी, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते थे। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को एक और मौका मिला, जिससे उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित नहीं होता। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
MP Board Result 2026
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी अंकतालिका ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, मूल मार्कशीट और अन्य दस्तावेज संबंधित स्कूलों के माध्यम से बाद में उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि किसी छात्र को अपने परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत बोर्ड से संपर्क कर सकता है।
एमपी बोर्ड की महत्वपूर्ण जानकारी:
- परीक्षा:
MP Board कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 - रिजल्ट जारी होने की तारीख: 16 जून 2026
- समय: शाम 4:00 बजे
- वेबसाइट: mpbse.mponline.gov.in
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी पर भरोसा न करें और केवल MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम संबंधी जानकारी प्राप्त करें।
