एजुकेशन

ICAI CA Final Result 2026 Date: इस दिन जारी हो सकता है सीए फाइनल मई परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

ICAI CA Final Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की गई सीए फाइनल मई परीक्षा के रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं।

Image

ICAI CA Final Result 2026 Date

ICAI CA Final Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की गई सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। सीए फाइनल परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसी नतीजे से चार्टर्ड एकाउंटेंसी पेशे में उनकी तरक्की और सदस्यता का रास्ता साफ होगा। हालांकि, संस्थान ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। लेकिन धीरज खंडेलवाल से मिली जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों के भीतर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Finally Notification came .. <a href="https://t.co/hz1CV1MNqO">pic.twitter.com/hz1CV1MNqO</a></p>— DHIRAJ KHANDELWAL (@kdhiraj123) <a href="https://x.com/kdhiraj123/status/2066484763016474973?ref_src=twsrc%5Etfw">June 15, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

ICAI की सेंट्रल काउंसिल के पूर्व सदस्य धीरज खंडेलवाल ने सोशल मीडिया रिजल्ट की डेट को लेकर एक पोस्ट जारी किया। इस पोस्ट ने उम्मीदवारों की उत्सुकता और बढ़ा दिया है। पोस्ट के अनुसार, सीए फाइनल मई 2026 के नतीजे 18 जून 2026 को घोषित किए जा सकते हैं। बता दें कि बीते सालों में भी उन्होंने रिजल्ट जारी होने की जो डेट दी थी, उसी के आधार पर रिजल्ट की घोषणा की गई थी। इसलिए छात्र इस बार जारी डेट को भी बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं। लेकिन अभी बता दें कि संस्थान के तरफ से इस डेट की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

वेबसाइट पर ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

स्टेप 1: सबसे पहले आईसीएआई के आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर विजिट करें।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध "CA Final May 2026 Result" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने लॉग इन क्रेडेंशियल का पेज खुलेगा, जहाँ अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन (PIN) दर्ज करें।

स्टेप 4: जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें आपके विषय-वार अंक, कुल प्राप्तांक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी दी होगी।

स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऊपर दिए गए चरणों को फॉलो कर चेक कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article