ऑटो न्यूज़

इस Diwali घर लाएं एक नई Bike, 1.5 लाख के अंदर बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं ये 5 ऑप्शन

फेस्टिव सीजन में अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप 1.5 लाख के बजट में कई ऑप्शन देख सकते हैं।

Image

1.5 लाख के बजट में इस धनतेरस घर लाएं ये बाइक (Photo: Royalenfield)

Top 5 Bikes Under 1.5 Lakh Rupees: दिवाली और धनतेरस पर नई बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और बजट 1.5 लाख रुपये तक है तो आपके पास कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इस बजट में स्पोर्टी लुक, दमदार इंजन और बेहतर माइलेज वाली बाइक खरीदी जा सकती है। खास बात यह है कि कुछ मॉडल रोजाना सफर के लिए अच्छे हैं, तो कुछ लंबी राइड के लिहाज से अच्छे हैं। आप अपनी जरूरत के मुताबित बाइक चुन सकते हैं-

रॉयल एनफील्ड हंटर 350

दमदार इंजन और मस्कुलर लुक पसंद करने वालों के लिए हंटर 350 (Royal Enfield Hunter 350) अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये है। टॉप वेरिएंट की कीमत 1.71 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 349cc इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 36.2 kmpl है। 13 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है।

टीवीएस अपाचे RTR 200 4V

स्पोर्टी डिजाइन और आधुनिक फीचर्स वाली बाइक चाहते हैं, तो अपाचे RTR 200 4V देख सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख से 1.50 लाख रुपये के बीच है। इसमें 197.75cc इंजन मिलता है, जो 15.32 kW पावर देता है। बाइक में Sport, Urban और Rain राइडिंग मोड, डिजिटल कंसोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं। इसका दावा किया गया माइलेज 41.9 kmpl है।

बजाज पल्सर N160 2V

पल्सर N160 2V की एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख से 1.32 लाख रुपये है। इसमें 164.82cc इंजन मिलता है, जो 15.68 bhp पावर और 14.65 Nm टॉर्क देता है। कंपनी के मुताबिक यह 47 kmpl तक माइलेज दे सकती है। इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। यह बाइक परफॉर्मेंस और माइलेज का संतुलन चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।

बजाज पल्सर 150

कम बजट में भरोसेमंद और लोकप्रिय बाइक खरीदना चाहते हैं तो पल्सर 150 पर विचार कर सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख से 1.23 लाख रुपये है। इसमें 149.5cc इंजन मिलता है, जो 13.8 bhp पावर जनरेट करता है। इसका दावा किया गया माइलेज 47.5 kmpl है। साथ ही 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

हीरो एक्सट्रीम 125R

कम कीमत और बेहतर माइलेज प्राथमिकता है तो हीरो एक्सट्रीम 125R देख सकते हैं। इसकी कीमत 91,500 रुपये से 1.08 लाख रुपये तक है। इसमें 124.7cc इंजन मिलता है, जो 11.4 bhp पावर देता है। कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 66 kmpl है। 136 किलो वजन और डिजिटल कंसोल इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article