Ajab Gajab: अगर आप किसी विंटेज या 100 साल पुराने घर को खरीदते हैं, तो आप उसमें क्या मिलने की उम्मीद करते हैं? शायद कोई पुरानी एंटीक घड़ी, पुरानी पेंटिंग या फिर दादाजी के जमाने के सिक्के? लेकिन जरा सोचिए, अगर आप अपने ही घर की सीलिंग या अटारी की सफाई कर रहे हों और अचानक आपके हाथ इंसानी दांतों का ढेर लग जाए तो आपकी क्या हालत होगी?कुछ ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया एक शख्स के साथ हुआ, जब उसने अपने 100 साल पुराने घर की छत का गुप्त दरवाजा खोला। क्या है पूरा मामला?
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक लेकिन बेहद दिलचस्प खबर खूब वायरल हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स ने काफी चाव से 100 साल पुराना एक आशियाना खरीदा था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जब उसने घर के ऊपरी हिस्से यानी अटारी की सफाई और मरम्मत शुरू की तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। अंधेरे कोने में रखे एक पुराने बक्से या दीवार के पीछे उसे एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों इंसानी दांत पड़े मिले। इस नजारे को देखकर शख्स दंग रह गया और काफी दहशत में आ गया। शख्स का कहना था कि वो पिछले चार साल से इस घर में रह रहा है, लेकिन पहले कभी उसकी नजर इस पर नहीं पड़ी। अब उसे काफी डर लग रहा है और उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उन दांतों का वो क्या करे।
चौंकाने वाली सच्चाई
जब उसने पुराने मालिक से इस बारे में बातचीत की तो वह दंग रह गया। शख्स ने बताया कि उसके पुराने मालिक का कहना है कि उसने साल 2025 में इस मकान को खरीदा था। उससे पहले इस घर को किराये पर दिया जाता था। पुराने मालिक को भी दांतों के बारे में जानकारी थी। लेकिन, उसे भी यह पता नहीं आखिर ये दांत कहां से आए। शख्स का कहना है कि दांत काफी पुराने लगते हैं। फिलहाल, उसने उस अटारी को एक कोने में ही छोड़ने का फैसला किया है। साथ ही उस घर के इतिहास के बारे में वो खंगालने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
