एजुकेशन

UP School News: SIR के चलते टल गई कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, ये रहा नया टाइम टेबल

UP School News: परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। बताया गया है SIR प्रक्रिया में शिक्षकों की लगी ड्यूटी के चलते परीक्षा टाली गई है।

Image

UP Basic Education Parishad Postponed Half Yearly Exams Due to SIR process check here New Time Table

UP School News: परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर है। राज्य में 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। बताया गया है SIR प्रक्रिया में शिक्षकों की लगी ड्यूटी के चलते परीक्षाएं टाली गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद अब अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 10 से 15 दिसंबर तक करेगा।

ध्यान रहे, केवल उन परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है, जो 28 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच होनी थी। उम्मीदवार यहां दिए गए टाइम टेबल में नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं

अर्द्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025 (कक्षा 1 से 8 तक)

कक्षा

10.12.2025

11.12.2025

12.12.2025

13.12.2025

15.12.20251सभी विषयों की मौखिक परीक्षा----2सभी विषयों की मौखिक परीक्षापहली पाली में गणितदूसरी पाली में अंग्रेजीपहली पाली में हिंदी-3सभी विषयों की मौखिक परीक्षापहली पाली में गणित और दूसरी में संस्कृत/उर्दूपहली पाली में हिंदी और दूसरी में अंग्रेजीपहली पाली में सामाजिक विज्ञान और दूसरी में कला/संगीतपहली पाली में कार्य अनुभव/नैतिक शिक्षा4सभी विषयों की मौखिक परीक्षापहली पाली में गणित और दूसरी में संस्कृत/उर्दूपहली पाली में सामाजिक विषय दूसरी में अंग्रेजीपहली पाली में गणित और दूसरी में कला/संगीतपहली पाली में कार्य अनुभव/नैतिक शिक्षा5सभी विषयों की मौखिक परीक्षापहली पाली में गणित और दूसरी में संस्कृत/उर्दूपहली पाली में सामाजिक विषय दूसरी में अंग्रेजीपहली पाली में गणित और दूसरी में कला/संगीतपहली पाली में कार्य अनुभव/नैतिक शिक्षा6बेसिक क्रॉफ्ट/कृषि/गृह/शिल्प, दूसरी पाली में खेल और शारीरिक शिखा व स्काउटिंगपहली पाली में गणित और दूसरी में संस्कृत/उर्दूपहली पाली में सामाजिक विषय दूसरी में अंग्रेजीपहली पाली में गणित और दूसरी में कला/संगीतपहली पाली में विज्ञान और दूसरी में पर्यावरण अध्ययन7बेसिक क्रॉफ्ट/कृषि/गृह/शिल्प, दूसरी पाली में खेल और शारीरिक शिखा व स्काउटिंगपहली पाली में विज्ञान और दूसरी में संस्कृत/उर्दूपहली पाली में सामाजिक विषय दूसरी में अंग्रेजीपहली पाली में गणित और दूसरी में कला/संगीतपहली पाली में विज्ञान और दूसरी में पर्यावरण अध्ययन8बेसिक क्रॉफ्ट/कृषि/गृह/शिल्प, दूसरी पाली में खेल और शारीरिक शिखा व स्काउटिंगपहली पाली में विज्ञान और दूसरी में संस्कृत/उर्दूपहली पाली में सामाजिक विषय दूसरी में अंग्रेजीपहली पाली में गणित और दूसरी में कला/संगीतपहली पाली में विज्ञान और दूसरी में पर्यावरण अध्ययन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव परिषद के निदेशक प्रताप सिंह बघेल के आदेश पर किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेशभर में 59 हजार बेसिक स्कूल हैं, जिनमें एक करोड़ 59 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। परिषदीय स्कूलों में साढ़े पांच लाख सहायक अध्यापक और हेड मास्टर अपनी सेवा दे रहे हैं। प्रयागराज जिले में 2832 विद्यालय हैं, जिनमें साढ़े तीन लाख बच्चे पढ़ते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article