एजुकेशन

UGC NET Syllabus: यूजीसी नेट के सभी 83 विषयों के सिलेबस में होगा बदलाव, अगले साल जून में होगा लागू

UGC NET Syllabus: यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि यूजीसी नेट सिलेबस में बदलाव होने जा रहा है। यूजीसी नेट एग्जाम का नया सिलेबस अगले साल जून से लागू होने की संभावना है।

Image

UGC Chairman M Jagadesh Kumar

Photo : Twitter

UGC NET New Syllabus, UGC NE Syllabus Change: यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियो के लिए बड़ा अपडेट है। विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) के सिलेबस (UGC NET Syllabus) में बदलाव होने जा रहा है। यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार (UGC Chairman M Jagadesh Kumar) ने बताया कि यूजीसी नेट सिलेबस में छह सालों के बाद बदलाव किया किया जाएगा।

UGC NET New Syllabus: कब लागू होगा नया सिलेबस

यूजीसी के विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत नेट एग्जाम के सभी 83 विषयों का नया सिलेबस तैयार कर लिया है। यूजीसी काउंसिल की 3 नवंबर को हई बैठक में नेट एग्जाम के सिलेबस में बदलाव को मंजूरी मिली है। हालांकि, नए सिलेबस को अगले साल जून से लागू किए जाने की संभावना है।

UGC NET Exam 2023: ऐसे होती है यूजीसी नेट परीक्षा

फिलहाल यूजीसी नेट परीक्षा के तहत दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, दूसरे पेपर में संबंधित विषय से 200 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं। दोनों पेपर को हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाता है। बता दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

UGC NET Syllabus 2023: इन विषयों से होते हैं सवाल

पेपर 1 में टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, मैथमेटिक्स, कॉम्प्रिहेंशन, कम्युनिकेशन, मैथमेटिकल रीजनिंग और एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, डाटा इंटरप्रिटेशन, पीपल डेवलपमेंट एंड एनवायरनमेंट, हायर एजुकेशन और पेपर 2 में संबंधित विषय से सवाल पूछे जाते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article