एजुकेशन

UGC NET June 2026 City Slip: एनटीए ने जारी की नेट जून सेशन सिटी इंटीमेशन स्लिप, ugcnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

UGC NET June 2026 City Slip: NTA ने यूजीसी नेट 2026 जून सेशन की एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET June 2026 City Slip

UGC NET June 2026 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नेट 2026 जून सेशन में होने वाली परीक्षा के 'एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप' जारी कर दी है। जून में आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से UGC NET June 2026 एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बस अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना है और आसान स्टेप को फॉलो करते हुए वह ugcnet.nta.nic.in से परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर पाएंगे।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का शेड्यूल

एनटीए द्वारा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर UGC NET June 2026 की परीक्षा का आयोजन 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से पहले 12 दिन पहले ही एनटीए द्वारा परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। अब परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है।

क्यों जारी की जाती है सिटी स्लिप

बता दें कि एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जारी की गई एक एडवांस सूचना होता है, जिसके माध्यम से छात्रों को यह पता लग पाता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है, ताकि उसके अनुसार वह ट्रैवल की योजना पहले ही बना सकें और उन्हें परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

1. यूजीसी नेट जून 2026 की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet@nta.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए UGC NET June 2026 Advance City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिस पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करना है।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप आ जाएगी।

5. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

हेल्पलाइन नंबर

अगर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने में या परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी होने पर उम्मीदवार एनटीए से संपर्क कर सकते हैं। छात्रों को एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

कब जारी होगा यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने करीब 5 से 6 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एडमिट कार्ड 15 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article