देश की सबसे लंबी जोजिला सुरंग का 'ब्रेकथ्रू' हो गया। इस सफलता ने कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क (ऑल-वेदर कनेक्टिविटी) के दशकों पुराने सपने को हकीकत के और करीब ला दिया है।
क्या आप जानते हैं कि एशिया की सबसे लंबी दो दिशा वाली यह सुरंग कितनी लंबी है और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई कितनी है। अगर नहीं तो आज जान लें।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 11,578 फीट की ऊंचाई पर बनी 13.14 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का मंगलवार को एक विस्फोट के बाद अंतिम ब्रेकथ्रू हो गया।
इस सुरंग के निर्माण के बाद सोनमर्ग से मिनामार्ग तक की लगभग 2 घंटे की यात्रा घटकर मात्र 30 मिनट रह जाएगी।
परियोजना के ‘ऑथोरिटी इंजीनियर’ यूसुफ एशागपुर रहीमाबादी ने बताया कि अब तक कुल कार्य का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है। यह घोड़े की नाल (हॉर्सशू) के आकार की सिंगल-ट्यूब, दो-लेन वाली सड़क सुरंग है।
यह सुरंग 9.5 मीटर चौड़ी, 7.57 मीटर ऊंची और 13.153 किलोमीटर लंबी है, जो समुद्र तल से लगभग 11,578 फुट की ऊंचाई पर बनाई जा रही है।
जोजिला टनल का निर्माण करीब 7000 करोड़ की राशि से हो रहा है। इसके बनने से कारगिल तक सड़क संपर्क पूरे साल बहाल हो जाएगा