एजुकेशन

UGC NET Exam 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड व एग्जाम सिटी स्लिप, इस दिन तक होंगे जारी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 8, 2023, 02:43 PM IST

UGC NET 2023 Exam City Intimation Slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने की तैयारी कर ली है, जिन उम्मीदवारों ने इस साल यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया था, वे जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप देख व डाउनलोड कर सकेंगे। देखें अनुमानित तिथि व समय

Image

ugc net 2023 exam city intimation slip

UGC NET 2023 Exam City Intimation Slip ugcnet.nta.nic.in पर जल्द ही जारी होने वाली है। एग्जाम सिटी स्लिप राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस साल यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया था, वे जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप देख व डाउनलोड कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यूजीसी आज ही परीक्षा केंद्र की जानकारी साझा कर सकता है, लेटेस्ट अपडेट देखें।

क्यों जरूरी है एग्जाम सिटी स्लिप

एग्जाम सिटी स्लिप एक ऐसा दस्तावेज है, जो कि एडमिट कार्ड की तरह महत्वपूर्ण है। मुख्य तौर पर इसका काम परीक्षा केंद्र की जानकारी देना है। इसे डाउनलोड करना इसलिए जरूरी है, ताकि पता चल सके कि परीक्षा का सेंटर कहां गया है व परीक्षा की टाइमिंग क्या है।

कब होगी यूजीसी नेट परीक्षा 2023

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 13-22 जून, 2023 के बीच कर रहा है, यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में की जाएगी, परीक्षा में मात्र 5 दिन का समय बचा है, यही कारण है कि यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप 2023 आज जारी होने की संभावना बनी हुई है।

UGC NET 2023 Exam City Slip कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 'UGC NET 2023 Exam City Slip' लिंक पर क्लिक करें।
  • कैप्चा कोड के साथ अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें
  • अपने शहर की सूचना पर्ची और परीक्षा केंद्र विवरण देखें।
  • डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

कब आएगा एडमिट कार्ड

इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है, एक जून के आसपास व दूसरी बार दिसंबर में किया जाता है। उम्मीद है कि एनटीए आज यानी 8 जून, 2023 तक यूजीसी नेट 2023 परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर देगा। इसके बाद, परीक्षा से दो दिन पहले यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 जारी किया जा सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article