Siwan Firing News: बिहार के सीवान जिले में सोमवार सुबह आंदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति और शिक्षक किशोर गिरी पर जानलेवा हमला हुआ। बाइक सवार हमलावरों ने उनपर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं किशोर गिरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Kupwara Accident: करनाह-तंगधार में दर्दनाक हादसा, किशनगंगा नदी में गिरा वाहन, 9 महीने की बच्ची समेत 5 की मौत
घर के पास ही हुआ हमला, सिर के पास लगी गोली
जानकारी के मुताबिक, यह घटना आंदर थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में हुई। किशोर गिरि को उनके घर के पास ही निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि गोली किशोर गिरी के सिर के पास लगी। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना के PMCH रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें पटना लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Thane News: सेक्स रैकेट चलवाने वाली अभिनेत्री गिरफ्तार, फिल्मों में काम का झांसा दे करवाती थी वेश्यावृत्ति, 2 युवतियों का रेस्क्यू
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल हमले की वजह और हमलावरों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही गोलीबारी में शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटना के पीछे की वजह का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं मिली है।
