एजुकेशन

SBI Recruitment 2026: एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, ऐसे करें तुरंत आवेदन

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 207 स्पेशलिस्ट ऑफिसर और वेल्थ मैनेजमेंट पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। इन पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए अब केवल 7 दिन का समय बाकी रह गया है। तुरंत आवेदन करें।

Image

SBI Recruitment 2026 (Photo- AI/Newsroom Verified)

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) और वेल्थ मैनेजमेंट पदों पर भर्ती का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए को बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट करीब आ रही है। हाल ही में बैंक ने 207 रिक्त पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया था, ताकि किसी भी कारण से पीछे रहे उम्मीदवार भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएं। जिन योग्य अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, वे अब विस्तारित समय-सीमा का लाभ उठाकर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब आपके पास केवल 7 दिन का समय बाकी रह गया है।

भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई 207 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 5 अक्टूबर है। उम्मीदवारों को सलाह है कि लास्ट मिनट पर सर्वर डाउन और टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया तुरंत पूरी करें। इसके बाद अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

भर्ती के लिए क्या है पात्रता और आयु सीमा

एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर और वेल्थ मैनेजमेंट पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन / MBA या सीए (CA) की डिग्री और प्रासंगिक कार्य अनुभव (Work Experience) होना अनिवार्य है। बता दें कि विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा 23 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है। हर पद की आयु सीमा अलग अलग है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार पहले एसबीआई द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

  • हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अपडेटेड रिज्यूमे
  • मान्य पहचान प्रमाण
  • पैन कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण-पत्र और मार्कशीट
  • अनुभव प्रमाण-पत्र
  • संबंधित पेशेवर प्रमाण-पत्र
  • नवीनतम वेतन-संबंधी दस्तावेज (जहां जरूरी हो)
  • नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • PwBD सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)
  • बायोडाटा और CTC-संबंधी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले एसबीआई के आधिकारिक करियर पोर्टल sbi.bank.in/web/careers पर जाएं।

स्टेप 2 - Current Openings सेक्शन में जाकर विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/23 पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - 'Apply Online' लिंक चुनें और नया रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4 - अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण सही-सही भरें।

स्टेप 5 - पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, रिज्यूमे और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6 - ऑनलाइन फीस जमा करें और सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

क्या है आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए सामान्य / OBC / EWS उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये तय किया गया है। जबकि SC / ST / PwBD उम्मीदवार के लिए कोई शुल्क नहीं है। एप्लीकेशन फीस का भुगतान उम्मीदवार यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से कर पाएंगे

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article