एजुकेशन

UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में एओ भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि कल, आसान चरण में आवेदन करें

UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 225 एओ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट से तुरंत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

UIIC AO Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) में प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer - AO) के पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि उनके पास आवेदन करने का अंतिम अवसर है, क्योंकि आवेदन की डेडलाइन करीब आ गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की इस प्रतिष्ठित इंश्योरेंस कंपनी में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर चाहिए। अंतिम दिन सर्वर पर भारी ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों की संभावना को देखते हुए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर समय से प्रक्रिया पूरी करें।

क्या है भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

एओ के पदों पर नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर यानी मंगलवार की है। उम्मीदवारों के पास अब एक दिन और कुछ घंटों का ही समय बाकी रह गया है। लास्ट मिनट की दिक्कतों से बचने के लिए प्रक्रिया समय से पूरी करें।

कितने पदों के लिए होगी भर्ती

श्रेणीएओ पदएओ - हिंदी ऑफिसर
ST181
SC304
OBC627
EWS222
UR6811
कुल20025

एओ भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन

स्टेप 1 - सबसे पहले UIIC की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाएंष

स्टेप 2 - होमपेज पर 'Careers' या 'Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - 'Click here for New Registration' पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - नए खुले पेज पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त करें।

स्टेप 5 - प्राप्त क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें तथा अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण सही-सही भरें।

स्टेप 6 - आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 5 - आवेदन फॉर्म सबमिट करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 6 - उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें, उसका पीडीएफ बनाएं और साथ ही प्रिंट आउट भी लें।

आवेदन शुल्क

जनरल श्रेणी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 250 रुपये हैं। एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम यानी यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article