शहर

Nagpur News: नागपुर में 'हनी डेयरी फार्म' की आड़ में गोवंशों की तस्करी, दो ट्रकों से 79 गोवंश बरामद

Nagpur News: नागपुर में पुलिस ने हनी डेयरी फार्म पर छापेमारी के दौरान दो ट्रकों से 79 गोवंश बरामद किए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोवंशों का वध के लिए ले जाने की आशंका है।

Image

हनी डेयरी फार्म की आड़ में गोवंश तस्करी का आरोप

Photo : Times Now Digital

Nagpur Cattle Smuggling: महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से 79 गोवंशों को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, डेयरी फार्म की आड़ में गोवंशों को अवैध रूप से ले जाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और इन गोवंशों को बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान सात वाहन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 64 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, नवीन कामठी पुलिस ने गादा-नेरी रोड स्थित हनी डेयरी फार्म पर छापेमारी की। इस दौरान दो 10-चक्का ट्रकों से कुल 79 गोवंशों को बरामद किया गया। इन ट्रकों के अंदर गोवंश कथित तौर पर बेहद क्रूर तरीके से बांधे हुए मिले। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि इन गोवंशों को वध के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आगे की जांच अभी जारी है।

64.80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो ट्रक, एक बोलेरो और चार दोपहिया वाहन समेत कुल 7 गाड़ियों को जब्त किया। जब्त किए गए इन सभी वाहनों और सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 64 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अब डेयरी फार्म के मालिक, दोनों ट्रकों के मालिकों, चालकों और क्लीनरों की तलाश कर रही है।

गोवंश कहां से आए, जांच जारी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद 79 गोवंश कहां से लाए गए थे और उन्हें किसके निर्देश पर ले जाया जा रहा था। पुलिस यह भी पता कर रही है कि इनका अंतिम गंतव्य क्या था। मामले में महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article