October School Holiday List 2026: अक्टूबर का महीना त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और बदलते हुए सुखद मौसम का महीना होता है। स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए यह महीना उत्साह लेकर आता है, क्योंकि यह महीना त्योहारों के कारण कई दिनों की छुट्टियां लेकर आता है। महीने की शुरुआत ही 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के साथ होती है। 2 अक्टूबर के दिन देशभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अनिवार्य अवकाश रहता है। लेकिन अक्टूबर 2026 में स्कूल केवल 2 अक्टूबर और रविवार के दिन ही नहीं, बल्कि दुर्गा पूजा, दशहरा (विजयदशमी), करवा चौथ जैसे प्रमुख पर्वों के चलते कई दिनों तक स्कूल बंद (School Holidays) रहेंगे। इन त्योहारों के बीच कई बार लंबा वीकेंड होता है, जब माता-पिता बच्चों के साथ एक आउटिंग भी प्लान कर सकते हैं तो आइए देखते हैं अक्टूबर 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
अक्टूबर मे कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
| तिथि | दिन | अवसर / त्यौहार | छुट्टियों का प्रकार |
| 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती | राष्ट्रीय अवकाश (सभी स्कूल बंद) |
| 04 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | रविवार की छुट्टी |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | रविवार की छुट्टी |
| 18 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | रविवार की छुट्टी |
| 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 | सोमवार - बुधवार | दुर्गा पूजा / महानवमी / दशहरा | राज्य अनुसार 2 से 3 दिन की छुट्टियां |
| 25 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | रविवार की छुट्टी |
| 29 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | करवा चौथ | स्थानीय / वैकल्पिक अवकाश |
बिहार में दुर्गा पूजा पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
बता दें कि बिहार में 2 अक्टूबर, रविवार की छुट्टियों के साथ 11 अक्टूबर यानी कलश स्थापना के दिन छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही 17 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा के अवसर पर छुट्टियां रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित स्कूल से संपर्क करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - School Closed: खराब मौसम के कारण यूपी-उत्तराखंड समेत किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, जानें छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट
झारखंड में कब-कब रहेगी स्कूल की छुट्टियां
यहां भी नवरात्री के दौरान दुर्गा पूजा के अवसर पर 19 से 20 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। बता दें कि कलश पूजा यानी नवरात्रि के पहले दिन का अवकाश नहीं है।
राज्यवार छुट्टियों में अंतर
पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में दुर्गा पूजा और महाअष्टमी/महानवमी के दौरान स्कूलों में 4 से 6 दिनों का लंबा अवकाश रहता है। ऐसे में वहां के छात्रों और उनके अभिभावकों को स्कूल से संपर्क करने या राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर चेक करने की जरूरत है। मुख्य तौर पर स्कूल के संपर्क में रहने से आपको रियल टाइम जानकारी प्राप्त होगी।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-NCR में दशहरा और करवा चौथ के अवसर पर विशेष अवकाश घोषित किया जाता है। इस स्थिति में भी स्कूल की वेबसाइट और फोन कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के सिटी स्लिप जारी, rrb.indianrailways.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड
अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी सुझाव
किसी भी छुट्टी की अंतिम और सटीक जानकारी के लिए केवल अपने स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप, नोटिस बोर्ड या राज्य शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश पर ही भरोसा करें। छुट्टियों का इस्तेमाल बच्चों के साथ समय बिताने के साथ सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए इस्तेमाल करें।
