एजुकेशन

GATE 2027 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, अब इस दिन तक बिना लेट फीस के कर पाएंगे आवेदन

GATE 2027 Registration Last Date Extended: गेट 2027 परीक्षा के लिए बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। किसी कारण से पीछे रहे उम्मीदवारों के पास अब रजिस्ट्रेशन के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

Image

GATE 2027 Registration Date Extended (Photo - AI/Newsroom Verified)

GATE 2027 Registration Last Date Extended: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। परीक्षा आयोजक संस्थान ने अभ्यर्थियों की भारी मांग और तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश अब तक अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। क्योंकि अंतिम तिथि अब आगे बढ़ा दी गई है तो अभ्यर्थी को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर बढ़ी हुई तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन की चरण-दर-चरण प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले GATE 2027 के आधिकारिक GOAPS पोर्टल gate2027.iit.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 -'Register Here' लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, वैध ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर दर्ज कर पासवर्ड बनाएं।

स्टेप 3 - प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शहर और संबंधित पेपर/विषय का चयन करें।

स्टेप 5 - निर्धारित फॉर्मेट और साइज में पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर तथा जाति/दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करें।

स्टेप 6 - नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

नोट - फॉर्म सबमिट करने से पहले अपने नाम की स्पेलिंग, श्रेणी और अपलोड की गई फोटो की स्पष्टता अवश्य जांच लें, ताकि बाद में करेक्शन के लिए अतिरिक्त शुल्क न देना पड़े।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

उम्मीदवारो को सलाह है कि वह लास्ट डेट का इंतजार न करें और सर्वर ओवरलोड या पेमेंट फेलियर जैसी समस्याओं से बचने के लिए तुरंत फॉर्म सबमिट करें। इसके साथ ही आवेदक ध्यान दें कि वह GATE के नियमों के अनुसार स्वीकृत कॉम्बिनेशन लिस्ट के तहत दो पेपर्स के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article