UBSE UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। UK Board Exam 2026 में शामिल हुए 10वीं और 12वीं के छात्रों बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार करते हुए एक ही सवाल कर रहे हैं कि UK Board Result 2026 Kab Aayega। छात्राओं का यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा यूके बोर्ड रिजल्ट 10, 12वीं 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ubse.uk.gov.in पर आएगा, जिसे छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज कर चेक कर पाएंगे।
कब आएगा उत्तराखंड 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026?
पिछले साल (2025) में उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 UBSE द्वारा 19 अप्रैल को दोपहर 11 बजे जारी किए गए थे। आमतौर पर उत्तराखंड बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा अप्रैल महीने में ही की जाती थी। इन्हीं रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस साल भी ट्रेंड यही रह सकता है और रिजल्ट की घोषणा अप्रैल के तीसरे सप्ताह में किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि यह एक संभावित तिथि है। इस संबंध में बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई है।
कब हुई थी UBSE Board Exam 2026?
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक किया गया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 23 फरवरी से 20 मार्च और 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन पूरा?
उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की आंसर शीट की जांच 27 मार्च से 10 अप्रैल तक की गई। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिससे देखते हुए रिजल्ट के जल्द जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 29 केंद्र स्थापित किए गए थे।
यूके बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र हुए थे शामिल?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए इस साल 2,15,252 छात्रों न रजिस्टर किया था। इसमें हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर करने वाले छात्रों की संख्या 1,12,266 थी और 12वीं इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों की संख्या 1,02,986 थी। पिछले साल की तुलना में इस साल बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है।
कैसे करें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड?
- उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 'UK Board 10th Result' और 'UK Board 12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- नए खुले पेज पर रोल नंबर के साथ आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
- छात्र इनका प्रिंट आउट लें और पीडीएफ भी बनाएं।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऊपर दिए गए स्पेट के माध्यम से अपना परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
