एजुकेशन

CBSE 12th Result 2026: कब खत्म होगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार, cbseresults.nic.in से ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं आंसर कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट मई 2026 में जारी किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Image

CBSE Board 12th Result 2026

CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजन किया गया था। परीक्षा के सफलतापूर्वक समापन के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट results.cbse.nic.in पर जारी किए जाएगा, जिसे वह वेबसाइट, एसएमएस, डिजिलॉकर आदि से डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल सीबीएसई कक्षा 12वीं की आंसर कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है।

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा कब हुई थी?

सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Result 2026) की शुरुआत 17 फरवरी से हुई थी। इसकी अंतिम परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की गई थी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन केवल एक शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया गया था।

सीबीएसई 12वीं परीक्षा का मूल्यांकन जारी

बता दें कि सीबीएसई द्वारा पहली बार कक्षा 12वीं की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल माध्यमों से किया जा रहा है। इस साल ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के माध्यम से की जा रही है। इसके आधार पर उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 12वीं की आंसर कॉपियों की जांच पूरी हो जाएगी।

कब जारी होगा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2027

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन पूरा होने के बाद रिजल्ट की घोषणा मई 2026 में की जाएगी। हालांकि इस संबंध में बोर्ड द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बीते सालों के रिजल्ट ट्रेंड के अनुसार, मई के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।

कैसे करें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड?

सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर छात्र रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, स्कूल कोड दर्ज करे।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल अंको के साथ हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। इससे कम अंक आने पर उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा। जो छात्र 1 परीक्षा में फेल होंगे उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर साल बचाने का मौका दिया जाएगा, लेकिन 2 या उससे अधिक परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को वापस 12वीं क्लास में बैठना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article