IIRF Ranking 2026 Top Management College: भारत में हर साल लाखों युवा कॉर्पोरेट जगत में एक शानदार और सुरक्षित करियर की चाह लिए हुए एमबीए (MBA) करने का सपना देखते हैं। बिजनेस की बारीकियों को सीखने, लीडरशिप रोल पाने और देश-विदेश की दिग्गज कंपनियों में लाखों-करोड़ों के पैकेज तक पहुंचने के लिए सही मैनेजमेंट स्कूल का चुनाव सबसे पहला और जरूरी कदम है। हाल ही में जारी हुई IIRF Ranking 2026 (International Institutional Ranking Framework) ने देश के बेहतरीन मैनेजमेंट संस्थानों की सूची जारी की है, जिसमें देश के टॉप सरकारी और प्राइवेट दोनों संस्थान शामिल है। ऐसे में आइए आपको आईआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, देश के टॉप 20 कॉलेजों के बारे में बताएं, जिसमें एडमिशन ले लिया तो आपका करियर पूरी तरह सेट हो जाएगा।
क्या है IIRF रैंकिंग और यह क्यों है खास?
IIRF यानी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क, भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों को परखने का एक बेहद भरोसेमंद और निष्पक्ष जरिया है। यह रैंकिंग केवल किसी कॉलेज के नाम या ब्रांड वैल्यू पर नहीं, बल्कि कई कड़े और व्यावहारिक मानकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित पैमानों को परखा जाता है:
प्लेसमेंट परफॉर्मेंस
फैकल्टी-स्टूडेंट रेशियो
इंफ्रास्ट्रक्चर
रिसर्च और इंडस्ट्री कनेक्ट
भारत के टॉप 20 इंजीनियरिंग कॉलेज, इनमें एडमिशन ले लिया तो लाखों का पैकेज पक्का!
https://www.timesnowhindi.com/education/iirf-ranking-2026-top-20-engineering-college-in-india-with-highest-package-jobs-check-list-here-article-154451879
IIRF Ranking 2026: देश के टॉप 20 मैनेजमेंट कॉलेज
IIRF रैंकिंग के अनुसार भारत के टॉप 20 मैनेजमेंट संस्थानों की एकीकृत सूची नीचे दी गई है, जिसमें देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी और निजी (Private) दोनों प्रकार के बिजनेस स्कूलों को शामिल किया गया है:
इन संस्थानों में कैसे मिलता है एडमिशन
यदि आप देश के इन टॉप 20 मैनेजमेंट कॉलेजों में कदम रखना चाहते हैं, तो आपको देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा। आइए आपको इन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के बारे में बताएं।
CAT (Common Admission Test): सभी IIMs, FMS दिल्ली, MDI गुड़गांव, SPJIMR और IIT के मैनेजमेंट विभागों में एडमिशन का यह मुख्य रास्ता है।
XAT (Xavier Aptitude Test): XLRI जमशेदपुर और XIMB जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए इस परीक्षा में उच्च स्कोर करना होता है।
NMAT & SNAP: एनएमआईएमएस (NMIMS) मुंबई के लिए NMAT और सिम्बायोसिस के संस्थानों (SIBM/SCMHRD) के लिए SNAP परीक्षा देनी होती है।
हाई इनकम कोर्स
बता दें कि एमबीए या मैनेजमेंट के कोर्स हमेशा के हाई इनकम वाले कोर्स के रूप में जाने जाते थे। बेहतरीन भविष्य और लाखों-करोड़ों की सैलरी कमाने के लिए अधिकांश छात्र एमबीए की तरफ अपना रुख करते हैं।
