ग्रेजुएशन के बाद छात्र एमबीए इन फाइनेंस कोर्स लेकर फाइनेंस की एडवांस नॉलेज प्राप्त कर सकते हैं। यह मैनेजमेंट में सबसे अधिक कमाई वाले कोर्स में से एक है। इस कोर्स को करने के बाद आप 27 से 37 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं। यह इस कोर्स का औसतन पैकेज है।
हाई इनकम एमबीए कोर्स में एमबीए इन मार्केटिंग का नाम भी शामिल है। इसकी डिमांड पहले भी कम नहीं थी, लेकिन अब समय के साथ इसे और महत्व दिया जा रहा है। इसमें मार्केटिंग की नॉलेज दी जाती है और यह हर प्रकार की मार्केटिंग पर फोकस रखता है। इसका एवरेज सैलरी पैकेज 20 से 30 लाख रुपये सालाना है।
एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स वर्तमान समय में सबसे अधिक डिमांडिंग कोर्स है। इसकी एवरेज सैलरी 20 से 27 लाख रुपये सालाना होती है। इसे करने के बाद आपका करियर सेट है।
एमबीए इन ऑपरेशन मैनेजमेंट भी सबसे अधिक सैलरी पैकेज देने वाले कोर्स में शामिल है। बता दें कि ऑपरेशन मैनेजमेंट कोर्स में लॉजिस्टिक और अन्य विषयों पर फोकस किया जाता है। इस कोर्स के बाद औसतन सैलरी 18 से 27 लाख रुपये सालाना है। एमबीए के टॉप 7 हाईएस्ट पेयिंग कोर्स में से एक है।
हाई इनकम वाले एमबीए कोर्स में एचआरएम यानी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट भी शामिल है। अच्छी कंपनी में एचआरएम की जॉब करने वाले छात्रों को एवरेज सैलरी 17 से 20 लाख रुपये सालाना होती है।
एमबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस स्पेशलाइजेशन के हाई सैलरी पैकेज देने वाला कोर्स है। इस कोर्स को करने के बाद एक उम्मीदवार को शुरुआती सैलरी ही सालाना 10 लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है। इसमें बिजनेस की बुनियादी नॉलेज के साथ एडवांस स्तर की नॉलेज दी जाती है। अनुभव के बाद सैलरी 27 से 37 लाख रुपये तक जा सकती है।
क्योंकि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है, ऐसे में एआई के कोर्स की डिमांड भी बढ़ गई है। इस समय हाई सैलरी कोर्स में एमबीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बेस्ट माना जा रहा है। क्योंकि इसमें सैलरी पैकेज बहुत अच्छा है। इस कोर्स के बाद उम्मीदवार 8 से 27 लाख रुपये कमा सकता है। अच्छे अनुभव के बाद सैलरी पैकेज 70 लाख रुपये तक भी जा सकता है।
Jun 14, 2026