एजुकेशन

School Closed: भारी बारिश के चलते इन जिलों में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Tamil Nadu School Closed, School Closed News: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Image

Tamil Nadu School Closed

Tamil Nadu School Closed, School Closed News: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार भारी बारिश की वजह से कई जिलों में जल जमाव की स्थिति है। इस बीच मौसम विभाग ने भी राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

School Closed News Today: इन जिलों में स्कूल बंद

तमिलनाडु सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए सतर्कता बरतने की एडवाइजरी जारी की है। वहीं, मौसम विभाग ने भी बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। कई क्षेत्रों में छात्र और अभिभावक स्कूल की छुट्टी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आज फिलहाल पुडुचेरी और कराइकला में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है।

TN School Closed News: भारी बारिश की संभावना

चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के अनुसार, अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकला में भारी से मध्यम बारिश होगी। जबकि, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और तेनकासी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Tamil Nadu School Closed: स्कूल से करें संपर्क

पुडुचेरी और कराइकला में फिलहाल केवल एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए स्कूल की छुट्टियां दोबारा बढ़ाए जाने की संभावना है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वह संबंधित स्कूलों से संपर्क जरूर कर लें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article