एजुकेशन

SSC Selection Post XI Admit Card 2023: जारी हुआ सेलेक्शन पोस्ट 11 एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 18, 2023, 11:43 AM IST

SSC Selection Post XI Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट 11 के लिए एडमिट कार्ड रीजनल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC Selection Post XI Admit Card 2023

SSC Selection Post XI Admit Card 2023: एसएससी सेलेक्शन पोस्ट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट 11 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की रीजनल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।

SSC Selection Post XI Exam 2023: कब होगी परीक्षा

एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 11 परीक्षा का आयोजन 27 जून से 30 जून तक किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंको की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

SSC Selection Post XI Admit Card 2023: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एसएसएसी ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 11 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनवलोड कर सकते हैं।

How to download SSC Selection Post Phase XI Admit Card 2023

  • एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सेलेक्शन पोस्ट फेज 11 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्ल्कि कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
SSC Selection Post XI Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएसएसी सेलेक्शन पोस्ट फेज 11 परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में 5369 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 6 मार्च से 27 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article