एजुकेशन

ICSI CS June 2026 Professional Result जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट आज, 25 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

ICSI CS June 2026 Professional Result जारी

ICSI CS June 2026 Professional Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट आज, 25 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध है। इस लेख में रिजल्ट देखने का तरीका और डायरेक्ट लिंक दोनों दिया गया है। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। मार्कशीट में परीक्षा में हासिल किए गए अंकों की जानकारी दी जाएगी।

CS Professional June 2026 की मेरिट लिस्ट भी जारी

ICSI ने Professional Programme के रिजल्ट के साथ June 2026 परीक्षा की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट भी जारी की है। इसमें खुशी अग्रवाल और सानिया समीर खान ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। विदुषी गर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि हरकिरण कौर तीसरा और नंदिनी संजय पांडे ने चौथा स्थान हासिल किया है।

ICSI CS June 2026 Professional Result How to Check

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर CS June 2026 Professional Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • डिटेल सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट और मार्कशीट को डाउनलोड कर लें, और इसकी एक कॉपी अपने पास जरूर रखें।

उम्मीदवार मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर और अंकों समेत सभी जरूरी जानकारी ध्यान से जांच लें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article