Akanksha Chamola Injured Herself: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। आकांक्षा चमोला ने जहां "लॉकअप 2' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं तो वहीं इन दिनों वह भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के 'इंडियन गेम शो' में नजर आ रही हैं। आकांक्षा चमोला का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके घुटने पर गरम-पट्टी बंधी नजर आई। उनके इस वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया। आकांक्षा चमोला ने वीडियो में बताया कि उन्हें घुटने और पसलियों में चोट लग गई है। आकांक्षा चमोला ने अपने वीडियो में चोट लगने की वजह भी जाहिर की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में Gaurav Khana ने आकर बिगाड़ा Akanksha Chamola का गेम? एक्ट्रेस ने ताना मारते हुए निकाली भड़ास
लेकिन आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के वीडियो में लोगों की नजर उनकी हील्स पर भी पड़ीं। ऐसे में यूजर्स ने सवाल करना शुरू कर दिया कि चोट लगने के बाद भी इतनी ऊंची हील। एक यूजर ने आकांक्षा चमोला को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "पैर गया, रिब्स भी गईं, लेकिन फैशन नहीं जाना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इतने दर्द में भी इन्होंने हील्स पहनी हुई हैं।"
गौरव खन्ना संग हो रहा है आकांक्षा चमोला का तलाक
बता दें कि आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' में बताया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है। आकांक्षा का कहना था कि 18 महीने से वे एक-दूजे से अलग रहे हैं।
