एजुकेशन

DU NCWEB Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय नॉन-कॉलेजिएट में एडमिशन की चौथी लिस्ट जारी, इस डेट तक ले पाएंगे दाखिला

DU NCWEB Admission 2026: डीयू के नॉन-कॉलेजिएट फॉर वुमेंस एजुकेशन बोर्ड ने बीए प्रोग्राम और बीकॉम में एडमिशन के लिए चौथी कटऑफ लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। छात्र दाखिले के लिए 26 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं।

Image

DU NCWEB Admission 2026 (Photo - AI)

DU NCWEB Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट फॉर विमेंस एजुकेशन बोर्ड द्वारा NCWEB में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीए प्रोग्राम और बीकॉम में एडमिशन का इंतजार कर रही छात्राओं के लिए चौथी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दें कि बोर्ड द्वारा चौथी कट-ऑफ लिस्ट 24 अगस्त को जारी कर दी गई है। उसके आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया के लिए केवल दो दिन का यानी 25 अगस्त और 26 अगस्त का समय दिया गया है। दाखिला लेने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन की प्रक्रिया उन्हें 26 अगस्त की रात 11.59 बजे तक पूरी करनी होगी, जिसके बाद संस्थान द्वारा अप्रूव किए जाने के बाद ही फीस का भुगतान किया जाएगा।

कैसे चेक करें चौथी कट-ऑफ?

1. NCWEB के आधार पर इसमें शामिल कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाएं।

2. अब, न्यूज और अपडेट के सेक्शन पर क्लिक करें।

3. DU NCWEB Cut-Off List 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब, आपकी स्क्रीन पर आपकी कटऑफ लिस्ट की पीडीएफ आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

कैसे करें एडमिशन के लिए आवेदन?

  • छात्राएं ncweb.du.ac.in पर जाएं।
  • दिए गए NCWEB एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें और उसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।

एडमिशन लेने वाली छात्राओं को बता दें कि आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका वेरिफिकेशन NCWEB द्वारा किया जाएगा। अप्रूवल के बाद ही फीस का भुगतान किया जाएगा।

बीकॉम में किन कॉलेज में खाली हैं सीटें

अदिति महाविद्यालयGeneralOBCSCST
भगिनी निवेदिता कॉलेज38373535
आर्यभट्ट कॉलेज38373535
भारती कॉलेजCLOSED434343
व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय45434343
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेजCLOSED444444
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर कॉलेजCLOSED52CLOSED50
जे.डी.एम. कॉलेज45434343
जीसस एंड मैरी कॉलेजCLOSED504948
कालिंदी कॉलेजCLOSED464343
केशव महाविद्यालय45434343
लक्ष्मीबाई कॉलेजCLOSED454545
महाराजा अग्रसेन कॉलेजCLOSED434343
मैत्रेयी कॉलेजCLOSED474545
माता सुंदरी कॉलेजCLOSED59.5CLOSED57.75
मोतीलाल नेहरू कॉलेज58494949
पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेजCLOSED383838
राजधानी कॉलेज40404040
रामानुजन कॉलेजCLOSED505050
सत्यवती कॉलेजCLOSED474744
एस.जी.जी.एस.सी. वाणिज्य का45434343
एसपीएम कॉलेजCLOSEDCLOSED63.559.25
श्री अरबिंदो कॉलेज45404040
विवेकानन्द कॉलेज40404040
हंसराज कॉलेज49474444
मिरांडा हाउसCLOSED79.5CLOSED74.25
Miranda HouseCLOSED79.25CLOSED74.25

कब तक भर सकते हैं एडमिशन फीस

जानकारी के अनुसार, एडमिशन की प्रक्रिया हर हाल में 25 और 26 अगस्त तक पूरी करनी है। 27 तक NCWEB द्वारा अप्रूवल प्राप्त कर 28 अगस्त तक एडमिशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद NCWEB द्वारा रिक्त सीटों के लिए पांचवीं कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।

नॉन कॉलेजिएट फॉर विमेंस में कौन-कौन से डीयू के कॉलेज शामिल है

भारती कॉलेज
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज
कालिंदी कॉलेज
लक्ष्मीबाई कॉलेज
महाराजा अग्रसेन कॉलेज
मैत्रेयी कॉलेज
माता सुंदरी कॉलेज
मिरांडा हाउस
मोती लाल नेहरू कॉलेज
पी.जी.डी.ए.वी कॉलेज
राजधानी कॉलेज
सत्यवती कॉलेज
श्री अरबिंदो कॉलेज
श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स
विवेकानन्द कॉलेज
पीजी शिक्षण केंद्र
आर्यभट्ट कॉलेज
भगिनी निवेदिता कॉलेज
व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज
हंसराज कॉलेज
जीसस एंड मैरी कॉलेज
केशव महाविद्यालय
रामानुजन कॉलेज
श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज

कब होती है नॉन कॉलेजिएट की क्लास

नॉन कॉलेजिएट फॉर विमेंस द्वारा यूजी कोर्स की क्लास का आयोजन वीकेंड पर किया जाता है। नॉन कॉलेजिएट में शामिल विभिन्न कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करने वाली छात्राएं शनिवार और रविवार को होने वाली क्लास में शामिल हो सकती हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article