टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान ने 2 कंटेस्टेंट्स का नाम किए रिवील, दर्शकों के फैसले पर अटकी शो में एंट्री

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान ने दो कंटेस्टेंट्स का चेहरा रिवील किया गया है, लेकिन इनकी एंट्री पर सवाल है।

Image

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20 Promo: b के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को शुरू होने में अब बस चंद दिन बचे हैं। मेकर्स इस शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन समय समय पर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए शो से जुड़े अपडेट भी दिए जा रहे हैं। बीते दिन ही बिग बॉस से जुड़ा एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें बताया गया था कि सलमान खान फैंस को एक वरदान देने वाले हैं और अब शो से जुड़ा प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें उस वरदान का खुलासा किया गया है, जो सलमान ने फैंस को दिया है। सलमान खान ने अब कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला दर्शकों के हाथ में दे दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: विशाल आदित्य सिंह ने दिखाया शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का चेहरा? Naagin 7 में बना था ड्रैगन

    बिग बॉस 20 में होगी किसकी एंट्री?

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान बोलते दिखाई दे रहे हैं, 'मैं सोच रहा हूं कि इस बार घरवालों के साथ साथ एक वरदान फैंस का भी बनता है। तो इस बार फिर होगा फैंस का फैसला। इनमें से किसको मिलेगा बिग बॉस को वरदान.. ये आप तय करेंगे।' इसके साथ ही सलमान खान ने दो कंटेस्टेंट्स का नाम रिवील कर दिए हैं। बिग बॉस 20 की पहली कंटेस्टेंट कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में मशहूर हुई मॉडल रिया अहीर हैं, जिन्होंने मुंबई में छात्रों के सपोर्ट में बड़ा कदम उठाया था। दूसरी कंटेस्टेंट एक्ट्रेस लव गिल हैं, जिन्होंने कई शोज में काम किया है। हालांकि, रिया और लव में से किसी एक को ही शो में एंट्री मिलेगी। जिसे फैंस का सबसे ज्यादा सपोर्ट मिलेगा, जो हसीना शो में नजर आएंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में Gaurav Khana ने आकर बिगाड़ा Akanksha Chamola का गेम? एक्ट्रेस ने ताना मारते हुए निकाली भड़ास

      इन दो एक्ट्रेसेस के बीच कांचे की टक्कर

      इस प्रोमो के कमेंट बॉक्स में रिया अहीर और लव गिल के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल रही है। कमेंट में बड़ी संख्या में लोगों ने रिया का नाम लिखा है और लव का नाम लिखने वाले भी कम नहीं है। हालांकि, कई लोगों ने रिया को बिग बॉस में आने पर ट्रोल भी किया है। लोगों का मानना है कि वह आंदोलन के बाद सीधा बिग बॉस में एंट्री कैसे ले सकती हैं। बता दें कि इससे पहले विशाल आदित्य सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने जैन इबाद खान का बिग बॉस 20 से कनेक्शन बता रहे थे। इस वीडियो के जरिए विशाल ने हिंट दिया था कि जैन इबाद खान शो में एंट्री ले सकते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article