एजुकेशन

Allahabad University UG Admission 2026: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, allduniv.ac.in पर करें अप्लाई - जान लें जरूरी नियम

Allahabad University UG Admission 2026: विश्वविद्यालय के एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए UG काउंसलिंग 2026 शुरू हो गई है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

Allahabad University UG Admission 2026: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी UG काउंसलिंग 2026 शुरू

Allahabad University UG Admission 2026: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (AU) में एडमिशन का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Allahabad University UG Admission) खबर है। विश्वविद्यालय के एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए UG काउंसलिंग 2026 शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी ने 23 जुलाई, 2026 को यूजी एडमिशन प्रोसेस शुरू किया था। वहीं अब यूनिवर्सिटी ने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन कर दी है। ऐसे में जो छात्र इंटीग्रेटेड कोर्सेस में एडमिशन लेना चाहते हैं वो 'समर्थ एडमिशन पोर्टल' पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने एडमिशन कोऑर्डिनेटर्स को काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस के बारे में ट्रेनिंग भी दी है।

Allahabad University UG Admission: रजिस्ट्रेशन से लेकर सीट अलॉटमेंट ऑनलाइन

खास बात यह है कि यहां पर एडमिशन से जुड़ी सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। ऐसे में आपको रजिस्ट्रेशन से लेकर काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के लिए कॉलेज या विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एडमिशन कोऑर्डिनेटर्स को प्रशिक्षण भी दिया गया है। विभिन्न UG पाठ्यक्रमों की पहली कटऑफ विश्वविद्यालय की आधिकारिक UG एडमिशन वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

12 चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम में एडमिशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी इस सत्र में 12 चार वर्षीय UG प्रोग्राम में दाखिला दे रही है। इसके अलावा BA-BEd इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और छह पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में भी प्रवेश दिया जाएगा।

इलाहबाद यूनिवर्सिटी यूजी में एडमिशन के नियम

इलाहबाद यूनिर्सिटी यूजी काउंसलिंग 2026 के जरूरी नियमों की बात करें तो अंडर ग्रेजुएट (UG) काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ना होगा। केवल वेरिफिकेशन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही एडमिशन फीस जमा कर सकेंगे। साथ ही सीट मिलने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा करके अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी। अगर उम्मीदवार तय समय तक फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी अलॉट की गई सीट रद्द की जा सकती है।

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की जानकारी

वेरिफाई और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस भुगतान से संबंधित जरूरी निर्देश उनके रजिस्टर्ड ईमेल के जरिए भेजे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सक्रिय रखना चाहिए।

Allahabad University UG Admission Documents: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  • CUET एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर

ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे काउंसलिंग शेड्यूल, कटऑफ, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए UG एडमिशन पोर्टल नियमित रूप से चेक करते रहें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article