टेक एंड गैजेट्स

नोट्स बनाने की झंझट खत्म! Plaud ने भारत में लॉन्च किए AI रिकॉर्डिंग डिवाइस

Plaud NotePin S को खासतौर पर पहनकर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे नेकलेस, क्लिप, रिस्टबैंड या पिन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी इसके साथ मैग्नेटिक पिन, रिस्टबैंड, क्लिप और लैनयार्ड जैसे एक्सेसरीज भी देती है।

Image

मीटिंग और बातचीत के लिए उपयोगी हो सकते हैं डिवाइस /photo- plaud

AI आधारित नोट-टेकिंग सिस्टम के लिए दुनियाभर में पहचान बनाने वाली कंपनी Plaud ने आखिरकार भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारत में अपने दो डिवाइस Plaud Note Pro और Plaud NotePin S लॉन्च किए हैं। ये डिवाइस बातचीत, मीटिंग और अन्य जरूरी चर्चाओं को रिकॉर्ड करने के साथ-साथ उन्हें अपने आप ट्रांसक्रिप्ट, सारांश और सर्च किए जा सकने वाले कंटेंट में बदलने का काम करते हैं। दोनों डिवाइस कंपनी के अपने सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क Plaud Intelligence पर काम करते हैं।

Plaud Note Pro और NotePin S की कीमत

भारत में Plaud Note Pro की कीमत 20,990 रुपये रखी गई है, जबकि Plaud NotePin S को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। NotePin S में 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है और यह Black, Silver और Purple कलर में उपलब्ध है। वहीं, Note Pro को Black और Silver फिनिश में खरीदा जा सकता है। दोनों डिवाइस और इनके एक्सेसरीज Amazon, Blinkit और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदे जा सकते हैं।

112 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट

भारत में लॉन्च होने के साथ इन डिवाइस में क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट भी खास फीचर है। Plaud Note Pro और NotePin S 112 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करते हैं। इनमें हिंदी, तमिल, पंजाबी, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़, असमिया, गुजराती और मलयालम जैसी भारतीय भाषाएं शामिल हैं। रिकॉर्डिंग को Plaud के वेब ऐप, डेस्कटॉप ऐप और मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक, दोनों डिवाइस ISO 27001/27701, GDPR, SOC 2, HIPAA और EN 18031 जैसे सुरक्षा और प्राइवेसी मानकों के अनुरूप हैं। इससे यूजर्स को रिकॉर्ड किए गए डेटा की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त भरोसा मिलने की उम्मीद है।

Plaud Note Pro के फीचर्स

Plaud Note Pro एक क्रेडिट कार्ड के आकार का डिवाइस है, जिसकी मोटाई सिर्फ 2.99mm और वजन 30 ग्राम है। इसे मैग्नेटिक स्लीव की मदद से iOS या Android स्मार्टफोन के पीछे लगाया जा सकता है। डिवाइस में एक छोटा कलर डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर रिकॉर्डिंग या कैप्चर स्टेटस से जुड़ी जानकारी दिखाई देती है।

Note Pro में चार माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो नॉइज फिल्टरिंग तकनीक के साथ साफ ऑडियो रिकॉर्ड करने में मदद करते हैं। इसके बॉक्स में मैग्नेटिक केस और मैग्नेटिक रिंग भी मिलती है। डिवाइस में 500mAh की बैटरी है और यह Bluetooth और Wi-Fi के जरिए कनेक्ट होता है।

NotePin S को कई तरह से पहन सकेंगे

Plaud NotePin S को खासतौर पर पहनकर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे नेकलेस, क्लिप, रिस्टबैंड या पिन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी इसके साथ मैग्नेटिक पिन, रिस्टबैंड, क्लिप और लैनयार्ड जैसे एक्सेसरीज भी देती है।

NotePin S में डिस्प्ले नहीं दिया गया है। इसकी जगह LED लाइट रिकॉर्डिंग स्टेटस बताती है। इसमें एक बटन भी मौजूद है, जिससे यूजर रिकॉर्डिंग शुरू, रोक या दोबारा शुरू कर सकता है। इसका आकार 51 x 21 x 11mm और वजन 17.4 ग्राम है। इसमें 320mAh की बैटरी मिलती है और कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth और Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है।

मीटिंग और बातचीत के लिए उपयोगी हो सकते हैं डिवाइस

Plaud के ये दोनों डिवाइस उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं जिन्हें मीटिंग, इंटरव्यू, बातचीत या अन्य महत्वपूर्ण चर्चाओं के दौरान नोट्स तैयार करने की जरूरत पड़ती है। रिकॉर्डिंग को AI की मदद से टेक्स्ट और सारांश में बदलने की सुविधा के कारण यूजर्स को पूरी बातचीत के दौरान मैन्युअली नोट्स लिखने की जरूरत कम हो सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article