एजुकेशन

SSC MTS, Havaldar Recruitment 2025: खुशखबरी! एसएससी हवलदार भर्ती के लिए पदों में बढ़ोत्तरी, एमटीएस के 4375 पदों पर वैकेंसी

SSC MTS, Havaldar Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने हवलदार व एमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए पदों की संख्या जारी कर (SSC MTS Recruitment 2025) दी है। साथ ही हवलदार के पदों में बढ़ोत्तरी कर दी (SSC Havaldar Recruitment 2025) गई है। यहां पहले चरण की भर्ती परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी।

Image

SSC MTS, Havaldar Recruitment 2025: एसएससी हवलदार भर्ती के लिए पदों में बढ़ोत्तरी, एमटीएस के 4375 पदों पर वैकेंसी

SSC MTS, Havaldar Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस व सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBIC And CBN) के कांस्टेबल व केंद्र सरकार के मंत्रालयों, कार्यालयों और विभाग में हवलदार और केंद्र सरकार के मंत्रालयों, कार्यालयों और विभागों में की जाने वाली भर्ती के लिए पदों की संख्या जारी कर (SSC MTS Recruitment 2025) दी है। साथ ही भर्ती के लिए पदों की संख्या भी बढ़ा (SSC Havaldar Recruitment 2025) दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब हवलदार के 1089 पद और एमटीएस के कुल 4375 पदों पर भर्ती (SSC MTS Vacancy 2025) की जाएगी। इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

SSC MTS, Havaldar Recruitment 2025

एसएससी की ओर से यहां भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जून में जारी किया गया था। यहां आवदेन के लिए उम्मीदवारों को 25 जुलाई तक का समय दिया गया था। वहीं फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 29 से 31 जुलाई का समय दिया गया है। ध्यान रहे इसके बाद फॉर्म में किसी प्रकार की श्रुटि को सही करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article