SSC GD Result 2025 Kab Aayega: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की घोषणाा कर सकता है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, हालांकि, परिणाम इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें इस परीक्षा में कितनी होगी निगेटिव मार्किंग, व रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे कर सकेंगे चेक?
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को सामान्य ज्ञान (GK), भाषा आधारित परीक्षण (अंग्रेजी/हिंदी), गणित और इंटेलिजेंस और रीजनिंग सेक्शन से सवालों के जवाब देने थे।
कितनी होगी निगेटिव मार्किंग
प्रत्येक सेक्शन में 20 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे और प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक थे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे।
SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
SSC GD Result 2025 Online Check करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
SSC GD Result 2025 Website ssc.gov.in पर जाएं।- होमपेज पर, ‘Result’ सेक्शन पर जाएं
- “SSC GD Result 2025: List of Candidates Qualified for PET/PST.” पर क्लिक करें।
- SSC GD Result 2025 Online दिखाई देगा।
SSC GD Result 2025 Pdf Download करें।- रिजल्ट देखने में दिक्कत हो तो पीडीएफ खोलें और अपना रोल नंबर या नाम जल्दी से खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं।
एसएससी जीडी परिणाम 2025 के बाद क्या?
कट-ऑफ अंक प्राप्त करके अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में आगे बढ़ेंगे, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और एक मेडिकल परीक्षा शामिल है। पीईटी में दौड़ना, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे कार्य शामिल हैं। पीएसटी शारीरिक माप जैसे ऊंचाई, छाती और वजन की जांच करने के लिए आयोजित किया जाता है। मेडिकल परीक्षा ड्यूटी के लिए समग्र फिटनेस का मूल्यांकन करती है।
पीईटी/पीएसटी के लिए विस्तृत कार्यक्रम लिखित परीक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद जारी किया जाएगा।
