एजुकेशन

SSC GD 2025 Result: जारी हो गया एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए पास हुए 1.2 लाख उम्मीदवार

SSC GD 2025 Result Download: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे एसएससी की आधिकारिक साइट या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

SSC GD 2025 Result PDF Download: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा, 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आयोग की आधिकारिक साइट या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाने की जरूरत है। अब आगे विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME)/ दस्तावेज सत्यापन (DV) होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए कुल 3,94,121 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था।

  • इनमें से 1,34,762 उम्मीदवार अनुपस्थित पाए गए।
  • 2,59,359 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
  • इन प्रतिभागियों में से 1,32,578 अभ्यर्थी पास हुए।
  • 1,26,736 अभ्यर्थी पीईटी/ पीएसटी राउंड में सफल रहे।

SSC GD 2025 Result Kaise Check Kare

SSC GD 2025 Result Kaise Dekhen के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • Quick Links के नीचे Result पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा। यहां मेल या फीमेल के अनुसार लिंक पर क्लिक करें
Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles, and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination, 2025 – LIST OF FEMALE CANDIDATES QUALIFIED FOR DME/DV (List-I) 13-10-2025

इन रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्म में रिलीज किया गया है, SSC GD 2025 Result Download करना न भूलें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article