एजुकेशन

SSC Delhi Police Constable Marks 2023: जारी हुए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के मार्क्स, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

SSC Delhi Police Constable Marks 2023, Sarkari Result 2023: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के डिटेल्ड मार्क्स ssc.gov.in पर आज जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

SSC Delhi Police Constable Marks 2023

SSC Delhi Police Constable Marks 2023, Sarkari Result 2023: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के डिटेल्ड मार्क्स (SSC Delhi Police Constable Detailed Marks 2023) आज यानी 1 मार्च को जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मार्क्स 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

SSC Delhi Police Constable Result 2023: कब हुई कांस्टेबल परीक्षा

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) एग्जाम का आयोजन 14 नवंबर से 3 दिसंबर 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 31 दिसंबर को जारी किया गया। जबकि, आयोग द्वारा फिजिकल टेस्ट का आयोजन 13 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक किया गया।

SSC Delhi Police Constable Marks 2023: इस तारीख तक डाउनलोड करें मार्क्स

आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) एग्जाम का फाइनल रिजल्ट 24 जनवरी 2024 को जारी कर दिया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा में सफल और असफल अभ्यर्थियों के डिटेल्ड मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। ध्यान रहे कि स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 1 मार्च से 15 मार्च तक ही उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में मार्क्स चेक कर सकते हैं।

How to download SSC Delhi Police Constable Marks 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल मार्क्स 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपने मार्क्स चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव के कुल 7547 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें महिलाओं के 2491 पद और पुरुषों के 5056 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article