एजुकेशन

NEET PG Answer Key 2026: जल्द खत्म होगा नीट पीजी आंसर की का इंतजार, 5 स्टेप में ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी की परीक्षा देने वाले छात्र बेसब्री से आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा को हुए लंबा समय बीत गया है लेकिन अभी तक आंसर की नहीं जारी की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों के मन में केवल एक ही सवाल की NBEMS द्वारा आंसर की कब जारी की जाएगी।

Image

NEET PG Answer Key 2026 (Photo - AI/ Verified by Newsroom)

NEET PG Answer Key 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित नीट पीजी (NEET PG 2026) परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार लगातार अपनी प्रोविजनल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एनबीईएमएस द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी 2026 की आंसर की अपलोड की जाएगी। जिसे डाउनलोड कर छात्र आंसर का मिलान करते हुए अपने संभावित स्कोर की गणना कर पाएंगे।

कब हुई थी नीट पीजी की परीक्षा

बता दें कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को किया गया था। उसके बाद जयपुर के परीक्षा केंद्र पर आई तकनीकी दिक्कतों के कारण उस केंद्र के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दोबारा 5 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद से छात्र अपनी आंसर की इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे आंसर की

एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीट पीजी आंसर की 2026 नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करके डाउनलोड कर पाएंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर 'NEET-PG' सेक्शन का चयन करें और 'NEET PG 2026 Answer Key / Response Sheet' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर आपकी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।

स्टेप 5: उत्तर कुंजी की जांच करें और भविष्य के संदर्भ व अंक गणना के लिए इसकी एक पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

बोर्ड की वेबसाइट से आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करें और उसके आधार पर अंकों की गणना करें। इससे उन्हें संभावित अंकों की जानकारी मिलेगी। साथ ही उन्हें इस दौरान जारी आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा आंसर की जारी होने के बाद एक तय समय-सीमा दी जाएगी, जिसके भीतर छात्र उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

कब आएगा नीट पीजी 2026 रिजल्ट

NEET PG Result 2026 की घोषणा बोर्ड द्वारा आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर की जाएगी। रिजल्ट तैयार करने के बाद NBEMS द्वारा फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बता दें कि प्रोविजनल आंसर की के जारी होने के बाद रिजल्ट घोषित करने में 20 से 25 दिन का समय लग सकता है।

उम्मीदवारों को इस बीच सलाह है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और नीट पीजी से संबंधित किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article