टीवी मसाला

Bigg Boss 20: इन 2 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, घरवालों का बने निशाना, होगा शॉकिंग इविक्शन

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया हो चुकी है और दो कंटेस्टेंट्स घरवालों के निशाने पर आए हैं। आइए आपको उनके नाम बताते हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और दुश्मनी का रिश्ता क्लियर हो गया है। शो को शुरू हुए महज दो हफ्ते हुए हैं और अभी से ही घर लगभग दो ग्रुप में बंट गया है। एक तरफ आम्रपाली दुबे की गैंग है और दूसरी तरफ माही विज के दोस्त हैं। हर प्रक्रिया में भी तमाम कंटेस्टेंट्स बंटे हुए नजर आते हैं, लेकिन इस बार नॉमिनेशन में काफी कुछ अलग होने वाला है, जिसका अपडेट आया है। नॉमिनेशन में दो कंटेस्टेंट्स बुरी तरह फंसने वाले हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: माही को हराकर घर की ठकुराइन बनीं Amrapali Dubey, सलमान ने लगाई Qazi Touqeer की क्लास

घर में हुआ नॉमिनेशन टास्क

    बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन के लिए घरवालों को एक प्रक्रिया दी जाती है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को उन दो सदस्य का नाम लेना है, जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते हैं, लेकिन इस बार बिग बॉस ने घरवालों को उन दो सदस्य का नाम लेने के लिए कहा है, जिन्हें वह बचाना चाहते हैं। नॉमिनेशन से जुड़ा प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के नॉमिनेशन की प्रक्रिया समझाते हैं और फिर एक-एक कंटेस्टेंट कंफेशन रूम में जाकर अपने दो फेवरेट सदस्य का नाम लेता है। इस प्रोमो को इस हिसाब से काटा गया है, जिसमें पता नहीं चलता है कि कौन सा कंटेस्टेंट किस-किसका नाम लेते हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Mahabharat फेम Saurav Gurjar को हुई जेल, महिला को शादी का झांसा देकर किया परेशान

    घरवालों के निशाने पर ये दो कंटेस्टेंट्स

    हालांकि, इस प्रोमो से जुड़ा अपडेट 'फिल्म विंडो' की एक रिपोर्ट में दिया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, घरवालों ने यंग डीएसए और ईशा रिखी को सीधा नॉमिनेट कर दिया है। दोनों कंटेस्टेंट्स का नाम किसी भी घरवाले ने बचाने के लिए नहीं लिया, जिसके बाद वे दोनों इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं। नॉमिनेशन की इस प्रक्रिया के बाद एक बार फिर से घर में रिश्ते बदल सकते हैं। अब देखना है कि यंग अपने ग्रुप से क्या इस पर सवाल करते हैं या नहीं?

    रोहैद हुए घर से बेघर

    बता दें कि शो में पहला इविक्शन हो चुका है। बीते हफ्ते नॉमिनेशन में आसिफ, स्काउट और रोहैद थे। तीनों को नॉमिनेशन का डिस्कशन करने पर सजा के दौर पर नॉमिनेट किया गया था और रविवार के एपिसोड में रोहैद घर से बेघर हो गए।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article