एजुकेशन

UNDP Internship 2026: संयुक्त राष्ट्र में काम करने का है सपना, यूएनडीपी एआई और डिजिटल इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू, हर महीने मिलेगा फिक्स स्टाइपेंड

UNDP Internship 2026: डिजिटल टेक्नोलॉजी, डेटा और एआई में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है, वह घर बैठे UNDP इंटर्नशिप का हिस्सा बनकर एक बेहतरीन करियर की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

Image

UNDP Internship 2026 (Photo - AI/ Verified by Newsroom)

UNDP Internship 2026: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने अपने ग्लोबल नेटवर्क को और मजबूत बनाने और वैश्विक विकास में टेक्नोलॉजी की भूमिका को और बढ़ावा देने के लिए 'डिजिटल, AI और इनोवेशन इंटर्नशिप: ग्लोबल कॉल फॉर 2026' की शुरुआत की है। यदि आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यूएन (UN) की यह इंटर्नशिप आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। क्योंकि इस इंटर्नशिप के माध्यम से आप न केवल एक बेहतरीन करियर की दिशा की आगे बढ़ पाएंगे, बल्कि आपको वैश्विक स्तर पर एक्सपीरियंस प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इस इंटर्नशिप की सबसे अच्छी बात यह है कि आप देश-दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर इसे कर सकते हैं। जी हां, आपने सही समझा घर बैठे आपको संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, तो आइए अब आपको इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताएं।

UNDP इंटर्नशिप 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आयोजक संस्थायूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP)
इंटर्नशिप का नामडिजिटल, AI और इनोवेशन इंटर्नशिप (Job ID: 33001)
कार्यस्थल (Location)होम-बेस्ड (Home-Based / Work from Home)
प्रकृति (Nature)फुल-टाइम (Full-Time)
अवधि (Duration)3 महीने (ज़रूरतों के आधार पर विस्तार संभव)
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर 2026
आधिकारिक पोर्टलjobs.undp.org

UNDP इंटर्नशिप में इंटर्न की जिम्मेदारियां

इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को UNDP डिजिटल रणनीतियों को लागू करने और प्रोजेक्ट्स में सहायता करने का अवसर मिलेगा। उनकी मुख्य जिम्मेदारियों इस प्रकार होगी -

UNDP

UNDP Internship 2026 (Photo - AI/ Verified by Newsroom)

रिसर्च और एनालिसिसडिजिटल तकनीक और एआई (AI) के उभरते रुझानों पर डीप रिसर्च करना।
डेटा विज़ुअलाइजेशनडेटा एनालिसिस और रिपोर्ट तैयार करने में सहायता करना।
प्रोजेक्ट सपोर्टवैश्विक स्तर पर चल रहे एआई और डिजिटल प्रोजेक्ट्स का निष्पादन।
कंटेंट और ट्रेनिंगट्रेनिंग मटीरियल, डेटा पॉलिसी दस्तावेज़ और नॉलेज-शेयरिंग सामग्री तैयार करना।
कम्युनिकेशनअंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ समन्वय और संचार स्थापित करना।

UNDP इंटर्नशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

- ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष का छात्र ही इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकता है।

- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, इनोवेशन, रिसर्च या मास कम्युनिकेशन में शैक्षणिक या प्रोफेशनल रुचि होनी अनिवार्य।

- अंग्रेजी भाषा में उत्कृष्ट मौखिक और लिखित संचार कौशल होना अनिवार्य है।

इंटर्नशिप की ड्यूरेशन

UNDP की डिजिटल, AI और इनोवेशन इंटर्नशिप: ग्लोबल कॉल फॉर 2026 की समय अवधि केवल 3 महीने के लिए है। इस तीन महीने के दौरान आपको कई अनुभवी लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

UNDP इंटर्नशिप में मिलने वाले लाभ

यूएनडीपी की आधिकारिक इंटर्नशिप नीति के अनुसार, चयनित और पात्र इंटर्न को हर महीने एक निश्चित मंथली स्टाइपेंड दिया जाता है। बता दें कि स्टाइपेंड की राशि उम्मीदवार के निवास स्थान और लागू यूएनडीपी नियमों के अनुसार भिन्न हो सकती है। इसके अलावा, इंटर्न को वैश्विक स्तर पर नेटवर्किंग और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर वर्क कल्चर को समझने का अनुभव प्राप्त होता है।

UNDP इंटर्नशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया

स्टेप 1 - इच्छुक अभ्यर्थियों को यूएनडीपी के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल jobs.undp.org पर जाकर Job ID: 33001 चेक करें।

स्टेप 2 - अब, ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ-साथ आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए Airtable फॉर्म को भी ध्यानपूर्वक भरना अनिवार्य है।

स्टेप 3 - आवश्यक सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।

स्टेप 4 - अब इसका प्रिंट आउट लें।

नोट - यूएनडीपी अपनी भर्ती या इंटर्नशिप प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लेता है। अभ्यर्थी किसी भी फर्जी एजेंसी या व्यक्ति के झांसे में न आएं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article