एजुकेशन

NEET MDS Counselling 2026: दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की आखिरी तारीख आज, जानें पूरी प्रक्रिया

NEET MDS Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 के लिए चॉइस फिल करने और लॉक करने की अंतिम तिथि आज है। उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट से प्रक्रिया पूरी करें।

Image

NEET MDS Counselling 2026 (Photo - AI/ Newsroom Verified)

NEET MDS Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित की जा रही NEET MDS 2026 की काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भाग ले रहे अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है। आज दूसरे राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की अंतिम तिथि जो है। अभी तक जिन उम्मीदवारों ने अपने पसंदीदा कॉलेजों और कोर्सों के विकल्प नहीं चुने या लॉक किए हैं, वे तुरंत MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और इस प्रक्रिया को तुरंत पूरा करें। अगर छात्र ऐसा करने में असमर्थ रहते हैं तो वह काउंसलिंग की रेस से बाहर हो जाएंगे। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वह निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने से पहले प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि उसके बाद किसी भी स्थिति में विकल्प बदलने या चुनने का अवसर नहीं मिलेगा।

NEET MDS Round 2 Counselling 2026 मुख्य विवरण

काउंसलिंग आयोजक निकायमेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC)
कोर्स का नाममास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS)
चरणराउंड 2
सुविधाचॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग
लास्ट डेट21 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटmcc.nic.in

NEET MDS Round 2 Counselling 2026 शेड्यूल

चॉइस फिलिंग डेट16 सितंबर
चॉइस लॉकिंग डेट19 सितंबर
चॉइस लॉकिंग लास्ट डेट21 सितंबर
सीट आवंटन डेट21 और 22 सितंबर
सीट आवंटन रिजल्ट23 सितंबर

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया

स्टेप 1 - MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं और 'PG Medical' सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 2 - अपने रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।

स्टेप 3 - स्क्रीन पर उपलब्ध कॉलेजों और MDS की स्पेशलाइजेशन लिस्ट चेक करें।

स्टेप 4 - अपनी पहली पसंद के कॉलेज को सबसे ऊपर रखें और इसी क्रम में अन्य विकल्पों को जोड़ें।

स्टेप 5 - विकल्पों की भली-भांति जांच करने के बाद 'Lock Choices' बटन पर क्लिक करें और ओटीपी दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 6 - प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉक किए गए विकल्पों का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ऑटो लॉक होंगे ऑप्शन

बता दें कि यदि कोई उम्मीदवार समय सीमा समाप्त होने से पहले अपने चुने गए विकल्पों को लॉक नहीं कर पाता है, तो सिस्टम द्वारा अंतिम समय में चुने गए विकल्प स्वचालित रूप से यानी ऑटो लॉक हो जाएंगे। चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमसीसी द्वारा प्राप्त विकल्पों का प्रोसेस किया जाएगा और निर्धारित तिथि पर राउंड 2 सीट आवंटन परिणामों की घोषणा की जाएगी। सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में निर्धारित समयावधि के भीतर उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा और इसकी फीस का भुगतान करते हुए एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article