शादियों में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई फूलों से सजी कार में आता है तो कोई घोड़े या शानदार गाड़ी से एंट्री लेता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video) में शादी की एंट्री का ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं।
शादी में बाइक राइडर ने मचाया गदर
यह वीडियो (Video) लीबिया की एक शादी का बताया जा रहा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन की शादी की खुशी के बीच एक स्टंट राइडर बाइक पर जबरदस्त अंदाज में एंट्री करता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि बाइक सिर्फ सड़क पर दौड़ नहीं रही, बल्कि उसके साथ आतिशबाजी भी होती दिखाई दे रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बाइक से ही होने लगी आतिशबाजी
वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बाइक सवार स्टंट राइडर तेज अंदाज में आगे बढ़ता दिखाई देता है। उसके आसपास शादी में शामिल लोग मौजूद हैं और माहौल पूरी तरह जश्न वाला नजर आता है। इसी दौरान बाइक से आतिशबाजी निकलती दिखाई देती है। बाइक की रफ्तार, स्टंट और आतिशबाजी का यह कॉम्बिनेशन किसी फिल्मी सीन जैसा नजर आता है। वहां मौजूद लोग इस अनोखी एंट्री को देखते हुए दिखाई देते हैं। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो लोगों का ध्यान तुरंत इसकी तरफ चला गया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
वीडियो (Video) को शेयर करते हुए इसे मजाकिया अंदाज में पेश किया गया। पोस्ट में लिखा गया कि लीबिया की इस शादी में कपल एक ऐसे स्टंट राइडर के साथ पहुंचा, जो अपनी बाइक से आतिशबाजी करता नजर आया। पोस्ट के साथ लिखा कैप्शन भी लोगों को काफी पसंद आया। इसमें मजाकिया अंदाज में कहा गया, लीबिया, मुझे तुम्हारे इस अंदाज के बारे में पता ही नहीं था। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसे शादी की सबसे अलग एंट्री बताया तो किसी ने कहा कि ऐसी शादी में मेहमानों का ध्यान दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा स्टंट राइडर पर ही चला जाएगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
