Agra Ganpati Visarjan: ताजमहल के पीछे स्थित दशहरा घाट पर गणपति विसर्जन के दौरान एक अनोखा और मनमोहक नजारा देखने को मिला। यहां भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के रंग में विदेशी पर्यटक भी रंगे नजर आए। विदेशी मेहमानों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का यमुना नदी में विसर्जन किया।
गणपति विसर्जन के दौरान घाट पर मौजूद लोगों के बीच विदेशी पर्यटकों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। पर्यटकों ने भारतीय परंपरा के मुताबिक गणपति बप्पा को विदाई दी और धार्मिक आयोजन में भाग लिया। इस दौरान उनके चेहरे पर उत्साह और श्रद्धा का भाव नजर आया।
विदेशी मेहमानों ने श्रद्धा के साथ किया गणपति विसर्जन
विदेशी पर्यटक गणेश प्रतिमा को लेकर यमुना के घाट तक पहुंचे और विधि-विधान के साथ विसर्जन की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विदेशी मेहमान भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर घाट की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं। विदेशी पर्यटकों ने पूरी आस्था के साथ 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों के बीच प्रतिमा को यमुना में प्रवाहित किया। भारतीय धार्मिक परंपरा में विदेशी मेहमानों की भागीदारी देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए।
आगरा में गणपति विसर्जन बना आकर्षण
ताजमहल देखने आगरा पहुंचे विदेशी पर्यटकों का गणपति विसर्जन में हिस्सा लेना लोगों के लिए खास अनुभव रहा। दशहरा घाट पर विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। विदेशी पर्यटकों को भारतीय धार्मिक परंपरा में शामिल होते देखकर लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति के प्रति उनके आकर्षण से जोड़कर देखा।
गणपति विसर्जन के दौरान घाट पर उत्सव जैसा माहौल रहा। दशहरा घाट पर हुआ यह दृश्य वहां मौजूद लोगों और पर्यटकों के लिए यादगार बन गया। ताजमहल के पीछे यमुना किनारे विदेशी मेहमानों का गणपति विसर्जन करना दिनभर चर्चा का विषय रहा। भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विदेशी पर्यटकों की इस भागीदारी ने घाट के माहौल को और खास बना दिया।
