एजुकेशन

SSC CGL Exam Date 2022: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एडमिट कार्ड पर अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 05:21 PM IST

SSC CGL Exam 2022, SSC CGL Admit Card 2022, SSC CGL Tier I Exam 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 और साइंटिफिक असिस्टेंट एग्जाम की तारीख आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर घोषित करते हैं। परीक्षा का एडमिट कार्ड देते समय के अंदर अपलोड कर दिया जाएगा।

Image

एसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीख जारी।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की तारीख घोषित
  • ssc.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
  • 20,000 पदों पर की जाएगी भर्ती

SSC CGL Exam 2022, SSC CGL Tier I Exam 2022 Date, SSC Exam 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (Combined Graduate Level) 10+2 टियर 1 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीजीएल एग्जाम (SSC CGL Exam) 2022 के लिए आवेदन किया था, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Exam 2022: कब होगी परीक्षा?

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा (SSC CGL Tier I Exam) 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। आमतौर पर परीक्षा के 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। ऐसे में नवंबर के अंत में एडमिट कार्ड अपलोड किए जाने की संभावना है। जिसे अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CGL Exam 2022: इतने अंकों के होंगे सवाल

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.50 अंको की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। ध्यान रहे कि टीयर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 20,000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

SSC Exam Date 2022: साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा कब?

एसएससी ने सीजीएल परीक्षा के अलावा साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी है। आयोग द्वारा यह परीक्षा 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट एग्जाम (SSC Scientific Assistant Exam) 2022 में 200 अंकों के 200 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा और ‌ गलत जवाब पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

SSC Admit Card 2022: वेबसाइट पर रखे नजर

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एसएससी एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article