एजुकेशन

RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट, rrbcdg.gov.in पर ऐसे करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 02:52 PM IST

Sarkari Result 2022, RRB Group D CBT Result 2022, RRB Group D Result Expected Date, rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर पर जारी किया जाएगा। ग्रुप डी भर्ती के लिए आखिरी चरण की परीक्षा 11 अक्टूबर को संपन्न हुई थी।

Image

ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होगा।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जल्द होगा जारी
  • rrbcdg.gov.in पर बनाए रखें नजर
  • कई चरणों में हुई थी परीक्षा

RRB Group D CBT Result 2022, RRB Group D Result 2022, rrbcdg.gov.in: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। जिसके बाद रेलवे ग्रुप डी एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे।

RRB Group D CBT 2022: कब हुई परीक्षा?

रेलवे में ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में आयोजित की गई। वहीं, इस परीक्षा के उत्तर कुंजी 14 अक्टूबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 19 अक्टूबर तक का समय दिया गया। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त सुझाव / आपत्ति पर विचार के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

RRB Group D Result 2022: जल्द आएंगे नतीजे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट (RRB Group D CBT Result) 2022 जल्द ही जारी होगा। ‌हालांकि, अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर बोर्ड ने कोई सूचना नहीं दी है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट पर अपडेट आते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download RRB Group D CBT Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

RRB Group D Exam 2022 Result: इतने अंक जरूरी

रेलवे में ग्रुप डी लेवल 1 के तहत 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ध्यान रहे कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक हासिल करना अनिवार्य है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article