UGC NET 2022 Result, UGC NET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 (UGC NET Result 2022) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।
UGC NET Exam 2022: चार चरणों में हुई परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा इस साल 4 चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण की परीक्षा 9 जुलाई से 12 जुलाई तक हुई। जबकि, दूसरे चरण की परीक्षा 20 सितंबर से 23 सितंबर तक, तीसरे चरण की परीक्षा 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक और चौथे चरण की परीक्षा 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक संपन्न हुई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई।
UGC NET Result 2022: कब आएगा रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट रिजल्ट इस हफ्ते नहीं जारी होगा। अभी फिलहाल आपत्तियों पर विचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि रिजल्ट नवंबर में जारी किया जाए। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यूजीसी नेट रिजल्ट पर जो भी अपडेट होगा उसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और ugcnet.nta.nic.in पर चेक करते रहें।
How to check UGC NET Result 2022
- अभ्यर्थी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर 'UGC NET December 2021 and June 2022 Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी NTA UGC NET Result 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Answer Key 2022: कब आई आंसर की?
यूजीसी नेट की तीन चरणों की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 18 अक्टूबर को और चौथे चरण की उत्तर कुंजी 21 अक्टूबर को जारी की गई। जिसके बाद अभ्यर्थियों को 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
