एजुकेशन

SSC CGL परीक्षा में पहली बार लागू हुई 'सेक्शनल टाइमिंग'; अब हर सेक्शन के लिए मिलेगा सिर्फ तय समय

SSC CGL 2026 Exam Pattern: एसएससी सीजीएल परीक्षा के पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया गया है। आयोग द्वारा सेक्शनल टाइमिंग का नियम लागू किया गया है, जिसके तहत हर सेक्शन के लिए तय समय सीमा होगी।

Image

SSC CGL परीक्षा में पहली बार लागू हुई सेक्शनल टाइमिंग (Photo - AI)

SSC CGL 2026 Exam Pattern: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 12,256 पदों की भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए 30,66,000 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस बीच एसएससी द्वारा सीजीएल- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के पैटर्न में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। एक तरह उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका देते हुए करेक्शन विंडो खोली जाएगी, वहीं दूसरी तरफ परीक्षा पैटर्न में बदलाव के साथ ही यह एग्जाम पहले से अधिक कॉम्पिटिटिव हो गया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा सीजीएल परीक्षा के पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया है, जिसके बारे में उम्मीदवारों को जानना जरूरी है।

SSC CGL परीक्षा पैटर्न में क्या बदलाव किया गया है?

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL Exam 2026) के परीक्षा पैटर्न में समय को लेकर बदलाव किया गया है। पहली बार एसएससी द्वारा पेपर में सेक्शनल टाइमिंग लागू की जा रही है। इसके लागू होने के साथ ही उम्मीदवारों अपनी सुविधा के लिए किसी एक सेक्शन को अधिक समय और किसी एक सेक्शन को कम समय नहीं दे पाएंगे। हर सेक्शन को एक तय समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

नियम के अनुसार, टियर 1 परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिससे उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों के पास कुल 60 मिनट है। एक घंटे की इस परीक्षा में 25-25 प्रश्नों के चार सेक्शन है। हर सेक्शन को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास 15-15 मिनट का समय होगा। अब वह एक सेक्शन पर 20 तो एक पर 10 मिनट नहीं ले सकते हैं। उन्हें हर सेक्शन को 15 मिनट में पूरा करना होगा। अगर कोई उम्मीदवार 15 मिनट में एक सेक्शन पूरा नहीं कर पाया तो स्क्रीन अपने आप अगले सेक्शन पर चली जाएगी।

टियर 1 और 2 में पूछे जाएं इन विषयों से सवाल

बता दें कि टियर 1 और टियर 2 परीक्षा में इन निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे -

टियर 1 परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा सीबीटी परीक्षा होगी। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से कुल मिलाकर 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय के सेक्शन में उम्मीदवार को 25 प्रश्नों का उत्तर देने के लिए केवल 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

टियर 2 परीक्षा

एसएससी द्वारा मेंस परीक्षा यानी टियर 2 में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें भी हर सेक्शन के लिए समय सीमा तय की गई है। टियर 2 परीक्षा में मैथ्स के 30 प्रश्नों के लिए उम्मीदवारों को 30 मिनट, रीजनिंग के 30 प्रश्नों के लिए 30 मिनट, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन में 45 प्रश्न 40 मिनट के समय, जनरल अवेयरनेस के 25 प्रश्नों के लिए 20 मिनट और कंप्यूटर नॉलेज के 20 प्रश्नों के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -UPTET Admit Card 2026: यूपी टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें फटाफट डाउनलोड

https://www.timesnowhindi.com/education/uptet-2026-admit-card-released-at-upessc-up-gov-in-how-to-download-up-tet-hall-ticket-in-easy-steps-article-154803124

नेगेटिव मार्किंग को लेकर क्या है नियम

एसएससी सीजीएल परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का नियम हमेशा है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सेक्शनल टाइमिंग के लागू करने से नेगेटिव मार्किंग के नियम पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। प्रत्येक गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

कब होगी एसएससी सीजीएल परीक्षा

12,250 पदों की भर्ती के लिए एसएससी द्वारा CGL टियर 1 परीक्षा का आयोजन अगस्त से सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली टियर 2 परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article