एजुकेशन

DSSSB ने नियमों में किया बड़ा बदलाव; घटाई सरकारी टीचर बनने की उम्र, जानें किस आयु के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। DSSSB द्वारा भर्ती परीक्षा के लिए 21 वर्ष की आयु को घटा दी गई है।

Image

DSSSB ने घटाई टीचर बनने की उम्र

अगर आप दिल्ली में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए DSSSB द्वारा नियमों में किए गए नए बदलाव के बारे में जानना जरूरी है। नए नियम के अनुसार, अब उम्मीदवारों को 21 वर्ष होने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। वह उससे पहले ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जी हां, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा हाल ही में प्राइमरी स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु में बदलाव किया गया है। यह बदलाव लाखों उम्मीदवारों के लिए एक उम्मीद की किरण है, जिससे वह अपना टीचर बनने का सपना पूरा कर पाएंगे और आयु कम होने के कारण पीछे नहीं रहेंगे। आइए आपको बताएं आयु कितनी घटाई गई है।

DSSSB ने आयु सीमा में किया बड़ा बदलाव

बता दें कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयु सीमा में बदलाव को लेकर एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के अनुसार, प्राइमरी स्पेशल एजुकेशन टीचर भर्ती के लिए आयु सीमा में संशोधन किया गया है। अब ओएआरएस पोर्टल पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष कर दी गई है। पहले इस पद के लिए केवल वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 21 वर्ष थी। लेकिन अब इससे कम करके 18 वर्ष कर दिया गया है।

क्यों किया गया इतना बड़ा बदलाव?

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस (DSSSB Notification) के अनुसार, आयु सीमा में संशोधन दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अनुरोध पर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग द्वारा 25 जून को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें आयु सीमा में बदलाव की सिफारिश की गई थी और इस पर DSSSB ने मंजूरी दे दी थी।

किन्हें मिलेगा इसका का लाभ?

बोर्ड के इस बड़े बदलाव से सबसे अधिक लाभ 18, 19 और 20 साल उम्मीदवारों को होने वाला है। क्योंकि पहले वह इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते थे, लेकिन नियम में बदलाव के साथ वह अब परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।

सिर्फ इन भर्ती के लागू किया गया नियम

उम्मीदवारों को बता दें कि आयु सीमा में संशोधन केवल उन्हीं भर्तियों पर लागू होगा, जो पोस्ट कोड 44/26 के निर्धारित हैं। इसके अलावा किसी अन्य भर्ती पर यह नियम लागू नहीं है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article