एजुकेशन

Surya Grahan 2025: आखिर कब और क्यों लगता है सूर्य ग्रहण, जान लीजिए वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan Kyu Lagta Hai In Hindi, (सूर्य ग्रहण कब और क्यों लगता है), Solar Eclipse 2025: आज यानी 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा (Solar Eclipse 2025) रहा है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि सूर्य ग्रहण कब और क्यों लगता है? आंशिक सूर्य ग्रहण क्या होता है? सूर्य और चंद्र ग्रहण में क्या अंतर होता है? यहां आप इसके वैज्ञानिकीय कारण जान सकते हैं।

Image

Surya Grahan 2025: कब और क्यों लगता है सूर्य ग्रहण

Surya Grahan Kyu Lagta Hai In Hindi, (सूर्य ग्रहण कब और क्यों लगता है), Solar Eclipse 2025: आज यानी 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा (Solar Eclipse 2025) रहा है। ग्रहण काल की शुरुआत रात 10 बजकर 59 मिनट से होकर रात 03 बजकर 23 मिनट पर (Surya Grahan Kab Lagta Hai) समाप्त होगा। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। पिछले 15 दिनों में साल का दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्य ग्रहण कब और क्यों लगता है। अक्सर ऐसे सवाल यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, रेलवे समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं और छात्र कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि सूर्य ग्रहण कब और क्यों लगता है? आंशिक सूर्य ग्रहण क्या होता है? सूर्य और चंद्र ग्रहण में क्या अंतर होता है? यहां आप इसके वैज्ञानिकीय कारण जान सकते हैं। साथ ही यहां हम आपके लिए सूर्य ग्रहण से जुड़े कुछ सवाल और जवाब भी लेकर आए हैं।

Surya Grahan Kab Aur Kyu Lagta Hai: कब और क्यों लगता है सूर्य ग्रहण

बता दें जब चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है और कुछ समय के लिए सूर्य का प्रकाश ढक जाता है तो इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं यानी सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी पूरी तरह से पृथ्वी पर नहीं पड़ती है इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Solar Eclipse 2025

Solar Eclipse 2025

Solar Eclipse 2025: आंशिक और पूर्ण सूर्य ग्रहण क्या होता है?

सूर्य ग्रहण आंशिक और पूर्ण दो तरह का होता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक देता है, जिससे कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाता है। वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य का केवल कुछ हिस्सा ढकता है।

Surya Grahan Aur Chandra Grahan Mein Antar: सूर्य और चंद्र ग्रहण में क्या अंतर होता है

अक्सर छात्र कंफ्यूज रहते हैं कि सूर्य और चंद्र ग्रहण में क्या अंतर होता है। बता दें सूर्य ग्रहण तब होता है चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है। वहीं जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है तो चंद्र ग्रहण कहा जाता है। सूर्य ग्रहण वर्ष में दो बार होता है। जबकि चंद्र ग्रहण साल में दो या तीन बार होता है। वहीं आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के तीन प्रकार पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण का होता है। चंद्र ग्रहण भी तीन प्रकार का होता है, जिसमें पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण शामिल होता है। यहां आप सूर्य ग्रहण से जुड़े कुछ सवाल और जवाब भी देख सकते हैं।

Surya Grahan Kyu Lagta Hai In Hindi

Surya Grahan Kyu Lagta Hai In Hindi

Solar Eclipse GK Quiz In Hindi: सूर्य ग्रहण से जुड़े कुछ सवाल

Question 1. सूर्य ग्रहण क्या होता है?

Answer: जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य की रोशनी को ढक लेता है, तब सूर्य ग्रहण होता है।

Question 2. सूर्य ग्रहण कितने प्रकार का होता है?

Answer: सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण

Question 3. सूर्य ग्रहण को अंग्रेज़ी में क्या कहते हैं?

Answer: Solar Eclipse

Question 4. क्या सूर्य ग्रहण का मौसम पर असर होता है?

Answer: हां थोड़ी देर के लिए तापमान कम हो जाता है और मौसम ठंडा हो जाता है।

Question 5. आज साल का कौन सा सूर्य ग्रहण है?

Answer: आज साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है।

यहां आप सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिकीय कारण जान सकते हैं। इससे संबंधित पौराणिक और धार्मिक कारण जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के अध्यात्म सेक्शन पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article