SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO) भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन आज यानी 18 जून 2026 को जारी कर दिया है। एसबीआई में पीओ के पद पर काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, क्योंकि एसबीआई ने 1500 पीओ पदों की भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी आज, 18 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से नोटफिकेशन चेक कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं।
क्या है SBI PO भर्ती के लिए आवेदन की तिथि
SBI PO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के बाद रजिस्टर कर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 8 जुलाई 2026 तक का समय है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट डेट के इंतजार में न रहें और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG 2026: परीक्षा से पहले NTA का छात्रों के नाम स्पेशल मैसेज, अफवाहों से बचें और खुद पर रखें भरोसा
SBI PO भर्ती की चयन प्रक्रिया
एसबीआई पीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पीओ पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा से होगा। जी हां, इसमें प्रांरभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साइकोमेट्रिक टेस्ट, इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज होगी।
कब-कब होगी SBI PO की परीक्षा
प्रीलिम्स परीक्षा - अगस्त 2026
मेंस परीक्षा - सितंबर 2026
साइकोमेट्रिक टेस्ट, इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज - अक्टूबर/नवंबर 2026
SBI PO Bharti 2026: पदों का विवरण
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कुल 1500 पीओ पदों की भर्ती निकाली है। वर्ग के आधार पर पदों की संख्या इस प्रकार है -
| जनरल | 588 |
| OBC | 390 |
| SC | 234 |
| ST | 144 |
| EWS | 144 |
क्या है एसबीआई पीओ के लिए योग्यता
- किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त होना अनिवार्य है।
- भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IITs में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये की मंजूरी, बढ़ेंगी 6,500 सीटें
क्या है एसबीआई पीओ का वेतन
एसबीआई पीओ पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे 48,480 का दिया जाएगा। इसके अलावा डीएच, एचआरए समेत कई भत्ते मिलाकर मुंबई सेंटर में उम्मीदवार की शुरुआती सैलरी 21.97 लाख रुपये प्रति वर्ष होगी।
कैसे करें एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन
स्टेप 1 - एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को sbi.co.in पर जाना है।
स्टेप 2 - होमपेज पर नीचे दिए करियर सेक्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 - इसमें लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर वर्तमान रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना है।
स्टेप 4 - दिए गए प्रोबेशनरी ऑफिसर 2026 भर्ती के लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 5 - ऑनलाइन आवेदन के दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 6 - उसके बाद खुद को मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करना है।
स्टेप 7 - अब फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 8 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 9 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
स्टेप 10 - फॉर्म का प्रिंट आउट लें और पीडीएफ बनाएं।
क्या है इसकी आवेदन फीस
एसबीआई पीओ पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए फीस 750 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है।
