एजुकेशन

हायर एजुकेशन को मिलेगी नई उड़ान, IITs में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये की मंजूरी, बढ़ेंगी 6,500 सीटें

भारत के शिक्षा मंत्रालय और उच्च शिक्षा विभाग ने आईआईटी में 6500 सीटें बढ़ाने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार की घोषणा की है। इसके लिए 11,828.79 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है।

Image

हायर एजुकेशन को मिलेगी नई उड़ान, IITs में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये की मंजूरी, बढ़ेंगी 6,500 सीटें

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से देश के नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस संबंध में एजुकेशन मिनिस्ट्री द्वारा एक पोस्ट भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी किया गया है। इस पोस्ट के अनुसार, "विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के 12 साल" पहल के अंतर्गत नए IITs में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार की घोषणा की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य देश में उच्च शिक्षा को अधिक मजबूत बनाना है। साथ ही छात्रों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं प्रदान करना है।

इन IITs में बढ़ेंगी सीटें

शिक्षा मंत्रालय की इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार की योजना के तहत देश के 6 प्रमुख नए IITs में कुल 6,500 नई सीटें जोड़ी जाने की तैयारी कर ली गई है। आईआईटी में जोड़ी जाने वाली इन सीटों से देश में इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए देश के शीर्ष संस्थानों में पढ़ने के अवसर बढ़ेंगे। इस योजना के तहत इन आईआईटी में बढ़ंगी सीटें -

IIT Tirupati

IIT Palakkad

IIT Bhilai

IIT Jammu

IIT Patna

IIT Dharwad

IIT पटना बनेगा AI और ग्लोबल पार्टनरशिप का हब

इतना ही नहीं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत शिक्षा मंत्रालय द्वारा IIT पटना को विशेष रूप से अपग्रेड किया जाएगा। संस्थान में फ्यूचर की तकनीकों को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजुकेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके साथ ही, यहां स्वदेशी अनुसंधान और विकास (R&D) को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही साथ वैश्विक स्तर पर ग्लोबल पार्टनरशिप विकसित करने पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

भारी-भरकम बजट को दी मंजूरी

इस मेगा प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2028-29 की अवधि के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी गई है। बता दें कि इस फंड की मदद से न केवल कैंपस का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा जाएगा, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को भी और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए 130 नए प्रोफेसर-लेवल के पद औप बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, देश में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए 5 नए रिसर्च पार्क्स की स्थापना की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article