एजुकेशन

SBI Clerk Mains Analysis: ऐसा रहा एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम, यहां देखें पेपर एनालिसिस

SBI Clerk Mains Analysis: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क परीक्षा का आयोजन आज यानी 10 अप्रैल को किया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:40 बजे तक हुई। बता दें कि परीक्षा में 200 अंकों के 190 सवाल पूछे गए, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे और 40 मिनट का समय दिया गया।

Image

SBI CLERK MAINS ANALYSIS

SBI Clerk Mains Analysis: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क परीक्षा का आयोजन आज यानी 10 अप्रैल को किया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:40 बजे तक हुई। एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा में जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड और जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस से कुल 200 अंकों के 190 सवाल पूछे गए। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए कुल 2 घंटे और 40 मिनट का समय दिया गया। बता दें कि परीक्षा में गलत जवाब पर 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अभ्यर्थियों की मानें तो पेपर कुल मिलाकर मध्यम स्तर का था।

SBI Clerk Mains Analysis: Difficulty Level

SectionDifficulty Level
जनरल इंग्लिशमध्यम
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूडमध्यम
रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूडमध्यम
जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेसमध्यम से कठिन
कुल मिलाकरमध्यम

SBI Clerk Mains Analysis: Good Attempts

SectionNo. of QuestionsGood Attempts
जनरल इंग्लिश4029 - 31
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड5023 - 26
रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड5025 - 29
जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस5017 - 22
कुल मिलाकर19095 - 108

SBI Clerk Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई क्लर्क के कुल 14191 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 17 दिसंबर से 7 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। वहीं, एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया गया। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 28 मार्च को जारी किया गया। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article