एजुकेशन

Bihar STET 2026: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, आसान स्टेप्स में तुरंत करें अप्लाई

Bihar STET 2026: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। उम्मीदवारों के पास आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करने के लिए अब केवल कुछ घंटों का समय बाकी रह गया है।

Image

Bihar STET 2026 (Photo- AI/Newsroom Verified)

Bihar STET 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के पास एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज यानी 22 सितंबर 2026 अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किसी भी कारण से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भर सकते हैं और आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षा में शामिल होकर अपने टीचर बनने के सपने को साकार बना सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा और आवेदन विंडो पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। परीक्षा के लिए अप्लाई करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।

बिहार एसटीईटी पेपर 1 और 2

बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन पेपर 1 और पेपर 2 के तौर पर किया जाता है।

पेपर 1 (माध्यमिक): कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षकों के लिए। इसके लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और B.Ed. की डिग्री होना अनिवार्य है।

पेपर 2 (उच्च माध्यमिक): कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों के लिए। इसके तहत संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएशन के साथ B.Ed. होना आवश्यक है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • B.Ed. सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी कार्ड
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र

बिहार एसटीईटी के लिए आसान स्टेप्स में ऐसे करें तुरंत अप्लाई

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल bsebstet2026.com पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "New Candidate Register Here" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ नाम, पता दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4 - अब रजिस्ट्रेशन के दौरान बनाए गए क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें।

स्टेप 5 - फॉर्म भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को री-चेक करने के बाद 'Final Submit' पर क्लिक करके।

स्टेप 7 - सबमिट होने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

क्या है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए केवल एक पेपर (पेपर-1 या पेपर-2 में से कोई एक) का आवेदन करने पर 960 रुपये का शुल्क तय किया गया है, जबकि दोनों पेपर में शामिल होने के लिए 1440 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों के लिए राहत दी गई है। इस वर्ग के उम्मीदवारों को किसी एक पेपर के लिए 760 रुपये तथा दोनों पेपर में शामिल होने के लिए 1140 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article