National Stock Exchange यानी NSE के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ₹22,561.57 करोड़ का यह IPO कुल 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ। यानी जितने शेयर ऑफर किए गए थे, उनके मुकाबले करीब 571% ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। कुल 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले 50.58 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए आवेदन आए। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि उन्हें NSE के शेयर मिले या नहीं।
आज फाइनल होगा NSE IPO का अलॉटमेंट
NSE IPO की बोली 17 सितंबर से 21 सितंबर, 2026 तक चली थी। IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर था और एक लॉट में 8 शेयर थे। अब 22 सितंबर को अलॉटमेंट फाइनल किया जाना है। यानी आज निवेशकों को पता चल सकता है कि उनके आवेदन के बदले कितने शेयर मिले हैं। अलॉटमेंट की डिटेल्स BSE और IPO के रिजस्ट्रार MUFG Intime India की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। निवेशक इन प्लेटफॉर्म पर अपने PAN, एप्लिकेशन नंबर या डीमैट डिटेल्स के जरिए स्टेटस देख सकते हैं।
5.71 गुना सब्सक्रिप्शन का क्या मतलब?
NSE IPO में कुल डिमांड उपलब्ध शेयरों से 5.71 गुना ज्यादा रही। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB कैटेगरी में 12.68 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर यानी NII कैटेगरी में 6.55 गुना और रिटेल कैटेगरी में 1.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कुल मिलाकर करीब 38.41 लाख आवेदन आए और बिड्स की कुल रकम ₹90,000 करोड़ से ज्यादा रही। इसका मतलब यह है कि हर आवेदन को उसके द्वारा मांगे गए सभी शेयर मिलना जरूरी नहीं है। खासकर ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में रिटेल कैटेगरी में अलॉटमेंट तय नियमों और उपलब्ध शेयरों के आधार पर होता है।
ऐसे चेक करें NSE IPO अलॉटमेंट
सबसे सीधा तरीका IPO के रजिस्ट्रार MUFG Intime India की वेबसाइट से स्टेटस देखना है। इसके लिए MUFG Intime India के IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं। वहां, पब्लिक इश्यू की लिस्ट में National Stock Exchange of India Ltd चुनें। इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से PAN, application number, DP/Client ID या अकाउंट डिटेल्स के जरिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमित करें। इसके बाद स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
BSE से भी पता चलेगा स्टेटस
निवेशक BSE की वेबसाइट से भी IPO अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। यहां भी PAN या एप्लिकेशन नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है और इश्यू के रजिस्ट्रार की ओर से उपलब्ध कराई गई अलॉटमेंट की जानकारी देखी जा सकती है।
खाते में कब आएंगे शेयर?
NSE IPO के लिए अलॉटमेंट 22 सितंबर को फाइनलाइज होगा। इस दौरान जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, वे 23 सितंबर को उनके Demat Account में क्रेडिट हो जाएंगे। इसके बाद NSE के शेयर 24 सितंबर 2026 को BSE पर लिस्ट होंगे, जिसके बाद इन शेयरों की ट्रेडिंग की जा सकती है।
