एजुकेशन

SBI CBO Result 2025 OUT: जारी हो गया एसबीआई सीबीओ परीक्षा का रिजल्ट, sbi.bank.in से करें चेक

SBI CBO Result 2025 Declared: एसबीआई सीबीओ परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक साइट sbi.bank.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एसबीआई का लक्ष्य 2964 सीबीओ रिक्तियों को भरना है।

Image

एसबीआई सीबीओ परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

SBI CBO Result 2025 Declared: भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई ने सीबीओ परीक्षा का परिणाम आज 13 अक्टूबर को जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक साइट sbi.bank.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एसबीआई का लक्ष्य 2964 सीबीओ रिक्तियों को भरना है।

जो उम्मीदवार सर्कल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर मेरिट सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा के बारे में

  • ये ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इसमें 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ और 50 अंकों की वर्णनात्मक सवाल पूछे गए थे।
  • वर्णनात्मक परीक्षा वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद शुरू हुई।
  • उम्मीदवारों को 30 मिनट के भीतर कंप्यूटर पर अपने वर्णनात्मक परीक्षा के उत्तर टाइप करने थे।

SBI CBO Result 2025 Step to Check

उम्मीदवार एसबीआई सीबीओ मेरिट सूची 2025 देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखें:

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, करियर टैब पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, "ज्वाइन एसबीआई" टैब पर और फिर "करंट ओपनिंग्स" पर क्लिक करें।
  • सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स भर्ती अनुभाग तक नीचे स्क्रॉल करें।
  • मेरिट सूची पीडीएफ चुनें।
  • पीडीएफ पर, अपना रोल नंबर देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए मेरिट सूची का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके रख लें।

SBI CBO Results 2025 declared at sbi.bank.in get here for direct link

आगे क्या

चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग और एक साक्षात्कार शामिल है। यानी अब आपको स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article